जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब के वीर सपूत भगत सिंह के शहीदी दिवस पर CM भगवंत मान उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
CM मान के पहुंचने से पहले गांव में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इससे पहले CM मान बीती 22 मार्च को अजायब घर से शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं।
CM मान के आज तीन कार्यक्रम हैं। इनमें पहला गांव खटकड़ा कलां में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। इसके बाद वह फिरोजपुर में भी शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद मान सीधा दिल्ली जंतर मंतर के लिए निकलेंगे। यहां वह केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान की शुरुआत में शामिल होकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जनसभा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के बाद की गई कार्रवाई के कारण हो रही है।
गांव खटकड़ कलां में CM पद की शपथ ली थी गौरतलब है कि करीब एक साल पहले पंजाब में पहली बार AAP की सरकार बनी थी। भगवंत मान ने बतौर CM पंजाब पद की शपथ शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में ही ली थी। मान युवाओं से शहीद भगत सिंह के आदर्शों व उनके पद चिन्ह पर चलते हुए देश हित की भावना से काम करने की अपील करते रहे हैं।