You are currently viewing विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद से लुधियाना में हो रही पूछताछ आय से अधिक संपत्ति का केस

विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद से लुधियाना में हो रही पूछताछ आय से अधिक संपत्ति का केस

जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब के पूर्व कांग्रेसी MLA कुलदीप वैद आज विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना दफ्तर में पेश हुए। विजिलेंस ने 8 दिन पहले उनके घर रेड की थी।

विजिलेंस ब्यूरो की टीम वैद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही है और इसी कड़ी में लगातार लुधियाना में उनके सराभा नगर स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर टीम दबिश दे चुकी है।

सूत्रों के अनुसार, वैद की प्रॉपर्टी के कागजात और बैंक अकाउंट चेक किए जा रहे हैं। वैद से संपत्ति के मामले टीम क्रॉस क्वेश्चन करेगी। इस कार्रवाई से वैद की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि बताया जा रहा है कि विजिलेंस उनकी संपत्ति के अलावा घर में पड़ी अवैध शराब, अपर हाउस के ऊपर बनी अवैध मंजिलों के निर्माण करवाने में किन लोगों का हाथ रहा है, इन सभी सवालों पर उन्हें घेर सकती है।

यह भी बताया जा रहा है कि वैद के घर के बाहर टीम को कुछ जला हुआ रिकार्ड भी मिला था लेकिन ये रिकार्ड किसका है इसका जवाब वैद्य ही दे सकते। बता दें विजिलेंस द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पहले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी संदीप संधू, रमन बालासुब्रमण्यम और अब कुलदीप वैद विजिलेंस निशाने पर आ गए। फिलहाल वैद से विजिलेंस दफ्तर में सवाल-जवाब चल रहे है।

बताया जा रहा है कि महानगर में कई अन्य पूर्व विधायक भी विजिलेंस के रडार पर है, बेशक वह नेता आमदनी से अधिक संपत्ति मामले में खुद को सेफ करने की कोशिश में लग चुके है लेकिन विजिलेंस के हाथों में अहम सबूत जुट रहे है जिसके बाद जल्द ही एक अन्य पूर्व विधायक पर एक्शन की तैयारी है।