You are currently viewing पंजाब के पूर्व CM चन्नी का लुक आउट नोटिस विजिलेंस ने जारी किया, अब विदेश नहीं जा पाएंगे चन्नी बोले- मैंने अपनी टिकट कैंसिल की

पंजाब के पूर्व CM चन्नी का लुक आउट नोटिस विजिलेंस ने जारी किया, अब विदेश नहीं जा पाएंगे चन्नी बोले- मैंने अपनी टिकट कैंसिल की

जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक मामले में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। पूर्व सीएम चन्नी एक धार्मिक कार्यक्रम में विदेश कैलिफोर्निया जाने वाले थे. लेकिन विजिलेंस की तरफ से LOC जारी होने के बाद अब चन्नी ने खुद ही विदेश जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि पूर्व सीएम चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बीते दिनों चन्नी पर मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी तंत्र का पर्सनल कामों में प्रयोग करने का आरोप लगाया था। पूर्व सीएम ने कहा था कि उनके पास इसके सबूत भी हैं, लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को उनके खिलाफ LOC जारी होने का पता लगा तो उन्होंने खुद ही विदेश जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

गुरु रविदास जी के कार्यक्रम में जा रहे थे अमेरिका चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि कैलिफोर्निया सैक्रामेंटो में रविदास जी का एक मंदिर बना हुआ है। वहां से हर साल बीते 23 सालों से नगर कीर्तन निकाला जाता है। इसका इनवाइट उन्हें आया था और उन्होंने शुक्रवार को टिकट बुक करवा रखी थी।

खुद रद्द किया कार्यक्रम पूर्व सीएम ने कहा कि उनके खिलाफ मान सरकार ने LOC जारी किया है। सीएम मान ने विधानसभा में कहा था कि चन्नी को गिरफ्तार करना है और उनके खिलाफ मामले दर्ज करने हैं। इसके लिए वह खुद ही अब विदेश नहीं जा रहे हैं। अगर वह विदेश चले गए तो यही उन पर इल्जाम लगाएंगे कि चन्नी विदेश भाग गया। मैंने अपनी टिकट कैंसिल कर दी है।