You are currently viewing सेन्ट्रल मंडल नं 5 में बड़े स्तर पर अनेक परिवार और मातृ शक्ति भाजपा में शामिल !

सेन्ट्रल मंडल नं 5 में बड़े स्तर पर अनेक परिवार और मातृ शक्ति भाजपा में शामिल !

जालंधर (ब्यूरो):-  विभिन्न-विभिन्न पार्टियों को छोड़कर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा की जन-सुधारक और विकास की नीयत और नीतियों से प्रभावित होकर लगातार कई पार्टियों और परिवार के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ईसी बीच जालंधर सेन्ट्रल मंडल नं 5 में दकोहा रोड़ स्थित अनेक स्थानीय परिवार मातृ शक्ति ने अपने परिवार सहित भाजपा का दामन थामा और भारतीय जन्ता पार्टी को जन हितैषी,विकास के लिए और पंजाब के लिए बेहतर विकल्प माना और आने वाले निगम चुनाव में भाजपा को मज़बूत करने का प्रण लिया।

इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मनोरंजन कालिया जी,हरिंदर सिंह काहलों, जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जिला सचिव शाम शर्मा,सेन्ट्रल हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर,मंडल प्रभारी दर्शन भगत,अरूण खुराना,राकेश कौल,गुलशन प्रिंस,मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा,टकसाली नेता ईंजी.चंदन रखेजा,गुरमीत सिंह,मीता,वार्ड 12 से जरनैल सिंह डिपला,रूपलाल,हनी पराशर,सुधीर पुष्करना, अमरजीत,परवेश आदि अन्य लोग भारी मात्रा में उपस्थित हुए और भाजपा की जन-सुधारक नीतियों की सराहना की।