You are currently viewing महंगे सिलेंडर ने बिगाड़ा रसोई का बजट जालंधर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पटेल चौक पर सिलेंडर लेकर करेंगी प्रदर्शन

महंगे सिलेंडर ने बिगाड़ा रसोई का बजट जालंधर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पटेल चौक पर सिलेंडर लेकर करेंगी प्रदर्शन

जालंधर (ब्यूरो):-  महंगाई के इस युग में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ौतरी ने घरों का बजट भी बिगाड़ कर रख दिया है। चुनावी सीजन में लगातार बढ़ रही महंगाई भी अब राजनीतिक दलों का मुद्दा बनने जा रही है। महंगे हुए घरेलू गैस सिलेंडर के मुद्दे को उछालने के लिए जालंर में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रदर्शन करने जा रही हैं।

जालंधर में महिला कांग्रेस की कार्यरकर्ता पटेल चौक पर प्रदर्शन करेंगी। महिला कांग्रेस की प्रधान कंचन ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस गैस के सिलेंडर लेकर पटेल पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई के लगातार मिल रहे झटकों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। घरों में रसोई का बजट बिगड़ गया है।

छीना जा रहा है गरीब के मुंह से निवाला महिला कांग्रेस की प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। केंद्र की भाजपा सरकार ने सबकुछ पूँजीपति के पास गिरवी रख दिया है। देश में हालात यह पैदा हो गए हैं जिस तरह से अनकंट्रोल्ड महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है उससे सरकार गरीब के मुंह से निवाला छीन रही है। उन्होंने कहा कि अब महिला शक्ति चुप नहीं बैठेगी बल्कि सबक सिखाएगी।