You are currently viewing जासिख कैदियों की रिहाई पर बवाल:चंडीगढ़ में एंट्री की कोशिश; हुआ बड़ा हगामा

जासिख कैदियों की रिहाई पर बवाल:चंडीगढ़ में एंट्री की कोशिश; हुआ बड़ा हगामा

जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब के मोहाली में सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी बुधवार को उग्र हो गए। इस दौरान उनकी चंडीगढ़ पुलिस के साथ झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने तलवारों और डंडों से डरा कर पुलिस बल को पीछे भगा दिया। कुछ पुलिसकर्मी भी इस हिंसक वारदात में जख्मी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मौके पर बड़े पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन स्थल पर पथराव की एक घटना हुई जिसके बाद यह आक्रोश भड़का था। वहीं भारी मात्रा में पुलिस बल की यहां पर तैनाती कर दी गई है। प्रदर्शनकारी जेल भरो आंदोलन की राह पर जाने की बात कह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अपनी मांगों को लेकर कुछ प्रदर्शनकारी पंजाब के मुख्यमंत्री आवास जाना चाहते थे। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास आ गए और उसे हटाने की कोशिश की। इसका पुलिस ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में नंगी तलवारें और डंडे भी थे। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकलते भी नजर आए। इसी दौरान पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया।

बता दें कि चडीगढ़-पंजाब बार्डर पर मोहाली गुरुद्वारा अंब साहिब के पास सैकड़ों सिख प्रदर्शनकारी बीते 7 जनवरी से कौमी इंसाफ मोर्चा के तहत धरना और रोष मार्च कर रहे हैं। चंडीगढ़ में एंट्री की कोशिश में इनका पुलिस से टकराव भी हो रहा है। वहीं अब भारतीय किसान (BKU) उगराहां का भी सहयोग प्रदर्शन इनको मिल चुका है।

पंजाब में उगराहां सबसे बड़ी किसान यूनियन है। बीते मंगलवार बठिंडा में किसान यूनियन सिख कैदियों की रिहाई का मुद्दा उठाया था। अब जिलों में 13 फरवरी को विरोध प्रदर्शन शुरू करने की बात की गई है। बता दें कि कुछ अन्य किसान यूनियन पहले ही कौमी इंसाफ मोर्चा को समर्थन दे चुकी हैं।

जिस प्रकार YPS चौक के पास प्रदर्शनकारी ‘पक्का मोर्चा’ लगा जुटे हुए हैं उसे देखते हुए इसे सिंघू बॉडर्र की तर्ज पर आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारी यहां पर अपने टैंट, बर्तन, राशन, सिलेंडर, ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर डटे हुए हैं। ज्यादातर प्रदर्शनकारियों में मोहाली और इसके आसपास के गांवों के लोग हैं।

26 जनवरी को निकाल चुके रोष मार्च कौमी इंसाफ मोर्चा ने बीते 26 जनवरी को मोहाली में रुट तैयार कर मांगों को लेकर रोष मार्च भी निकाला था। ऐसे में पुलिस भी अलर्ट हो गई थी।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई, बेअदबी मामलों में इंसाफ और आरोपियों को जल्द सजा, गोलीकांड में इंसाफ प्रमुख हैं। इसके अलावा मांग की गई है कि बेअदबी की घटनाओं में बेहद सख्त कानून बनना चाहिए।