जालंधर (ब्यूरो):- पी.सी.एम.एस.डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, जालंधर की एस.रामानुजन सोसाइटी ऑफ मैथेमैटिक्स द्वारा मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता छात्रों को अपने गणितीय कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में एसएससी प्रथम व एसएससी द्वितीय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने कहा कि इस तरह के आयोजन काॅलेज प्रबंधन की दृष्टि के अनुसार है, जो क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है और उनके सर्वांगिक विकास के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान करता है। अध्यक्ष श्री नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा, प्रबंधन समिति के गणमान्य सदस्यों, प्राचार्य और श्रीमती सुषमा शर्मा (प्रभारी कॉलेजिएट ब्लॉक) ने छात्रों की भागीदारी के लिए सराहना की। उन्होंने इस तरह के शैक्षणिक आयोजनों में छात्रों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गणित विभाग के प्रयासों की भी प्रशंसा की।