जालंधर (ब्यूरो):- पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आज भारतीय जन्ता पार्टी-जालंधर सेन्ट्रल के अंतर्गत आते मंडल नं 4 द्वारा पंजाब सरकार के विरोध में रोष व्यक्त कर पुतला जलाया गया।इस मौके पर भारतीय जन्ता पार्टी-जालंधर के सीनीयर नेता और कैंटोनमेंट बोर्ड सिविल मेंबर पुनीत भारती शुक्ला जी,भाजपा के वरिष्ठतम नेता डॉ राकेश रखेजा,प्रिंस भारद्वाज,मंडल-4 अध्यक्ष श्याम शर्मा जी,ओबीसी मोर्चा से स.गुरमीत सिंह जी,जेके शर्मा जी,सुभाष डलहोत्रा,मीता और अन्य साथियों सहित कुंभकर्णीय नींद सो रही पंजाब सरकार को जगाने का प्रयास किया गया।