जालंधर (ब्यूरो):- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला में यात्रा के बीच से निकलकर अमृतसर पहुंचेंगे। यहां वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे।
वह चार्टेड फ्लाइट से 12 बजे दरबार साहिब पहुंचेंगे। इसके बाद 4 बजे फिर अंबाला लौट जाएंगे।
भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में आज अंतिम दिन है। आज शाम भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजाब के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकेंगे। सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी।
– 11 जनवरी की दोपहर यात्रा कुछ देर के लिए विराम लेगी और दोपहर साढ़े 3 बजे मंडी-गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल ग्राउंड से पद यात्रा दोबारा आगे बढ़ेगी।
– 12 जनवरी को सुबह 6 बजे कश्मीर गार्डन, मल्हीपुर के पास से यात्रा शुरू कर दोपहर 12 बजे समराला चौक पर विराम लेगी। 25 किलोमीटर की ये पद यात्रा बिना ठहराव के होगी।
– 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व के चलते पद यात्रा नहीं की जाएगी।
– 14 जनवरी को तीसरे दिन लाडोवाल टोल, गिल लुधियाना के समीप से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होगी। फिर दोपहर को अल्प विराम के बाद साढ़े 3 बजे जीसी रिसॉर्ट गोराया से यात्रा आगे बढ़ेगी।
– 15 जनवरी को सुबह 6 बजे LPU यूनिवर्सिटी से यात्रा शुरू की जाएगी। फिर कुछ देर विश्राम के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे BMC चौक जालंधर से दोबारा आगे बढ़ेगी।
– 16 जनवरी की सुबह 6 बजे अवतार रेजेंसी के समीप गारंव काला बकरा से पद यात्रा शुरू की जाएगी। दोपहर को विश्राम के बाद साढ़े 3 बजे दोबारा आदमपुर के गांव खरल कलां से यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
– 17 जनवरी की सुबह 6 बजे दसूआ के झींगर खुर्द से पद यात्रा शुरू की जाएगी। दोपहर को अल्प विराम के बाद साढ़े 3 बजे गोंसपुर से यात्रा आगे बढ़ेगी।
– 18 जनवरी को सातवें दिन मुकेरियां भंगाला से यात्रा शुरू होगी और हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी।
– 19 जनवरी को पंजाब में यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी पठानकोट में दोपहर 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी अगले 10 दिन के लिए पंजाब में हैं। यहां उनकी यात्रा 350 कि.मी. के आसपास की है। लेकिन आधे से ज्यादा उनका सफर कार में ही निकलेगा। इसके पीछे का मुख्य कारण पंजाब में खालिस्तानी संगठनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही इनपुट है।
इसके अलावा कई खालिस्तानी समर्थक संगठन जैसे गुरपतवंत सिंह पन्नू बार-बार पंजाब में खालिस्तानी समर्थन नारे लगाते हुए राहुल गांधी को पंजाब में ना आने की धमकियां दे चुका है।
राहुल गांधी आज पहुंच सकते हैं गोल्डन टेंपल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अमृतसर का जिक्र नहीं किया गया। लेकिन राहुल गांधी अपनी इस यात्रा को शुरू करने से पहले अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकना चाहते हैं। सूचना है कि आज दोपहर 12.30 बजे पहले राहुल गांधी अमृतसर आ रहे हैं और गोल्डन टेंपल में माथा टेक वापस अगले पड़ाव के लिए निकल जाएंगे।
राहुल गांधी की यात्रा सुबह 6 बजे अंबाला के शाहपुर से शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चले। आज यात्रा में राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेता और कांग्रेस लीडर राज बब्बर भी साथ दिखे