You are currently viewing राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले केसरी पगड़ी पहन अमृतसर पहुंचे रूट में सबसे सेंसिटिव स्टेट

राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले केसरी पगड़ी पहन अमृतसर पहुंचे रूट में सबसे सेंसिटिव स्टेट

जालंधर (ब्यूरो):- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है। उनके साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें गोल्डन टेंपल के बारे में जानकारी दी। गोल्डन टेंपल में अचानक एक कैमरामैन गिर पड़ा तो राहुल गांधी उसे उठाने के लिए दौड़ पड़े। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में खत्म हो गई है। आज शाम भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजाब के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकेंगे। सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी।

राहुल गांधी अगले 10 दिन के लिए पंजाब में हैं। यहां उनकी यात्रा 350 कि.मी. के आसपास की है। लेकिन आधे से ज्यादा उनका सफर कार में ही निकलेगा। इसके पीछे का मुख्य कारण पंजाब में खालिस्तानी संगठनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही इनपुट है।

इसके अलावा कई खालिस्तानी समर्थक संगठन जैसे गुरपतवंत सिंह पन्नू बार-बार पंजाब में खालिस्तानी समर्थन नारे लगाते हुए राहुल गांधी को पंजाब में ना आने की धमकियां दे चुका है।

राहुल गांधी की यात्रा सुबह 6 बजे अंबाला के शाहपुर से शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चले। आज यात्रा में राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेता और कांग्रेस लीडर राज बब्बर भी साथ दिखे