You are currently viewing पंजाब में 10 महीने में दूसरे मंत्री की छुट्‌टी भ्रष्टाचार के आरोप के बाद सरारी का इस्तीफा डॉ बलबीर बनेंगे नए मंत्री

पंजाब में 10 महीने में दूसरे मंत्री की छुट्‌टी भ्रष्टाचार के आरोप के बाद सरारी का इस्तीफा डॉ बलबीर बनेंगे नए मंत्री

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब में आम आदमी पार्टी की 10 महीने की सरकार में दूसरे कैबिनेट मंत्री की छुट्‌टी हो गई है। मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने इस्तीफे के लिए सरारी ने निजी कारण बताए हैं।

हालांकि सरारी पर 3 महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनकी PA से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कथित तौर पर पैसों की सेटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद पार्टी स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया था। सरारी के बहाने विपक्ष ने भी सरकार को घेर रखा था। फौजा सिंह ने इस्तीफे के साथ ही कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, पटियाला देहाती से विधायक डॉ बलबीर सिंह नए मंत्री बन सकते हैं। वह आज राज्यपाल भवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

कैबिनेट विस्तार के साथ ही मिला था मंत्री पद दरअसल, फौजा सिंह को पंजाब में कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्री पद सौंपा गया था। उनके पास खाद्य और बागवानी मंत्रालय था। लेकिन सितंबर महीने में उनका ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। उस वक्त सीएम भगवंत मान जर्मनी दौरे पर थे। वापस आने के बाद सरारी को नोटिस भेजा गया था।

सितंबर 2022 को 5 मिनट 3 सेकेंड का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। यह क्लिप, पैसे कैसे लेने हैं संबंधी 2 व्यक्तियों में बातें हो रही थी। विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह ऑडियो कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी और उनके पीए के बीच में है। लेकिन मंत्री सरारी ने इसे नकार दिया।

मंत्री सरकारी ने कहा था कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत यह ऑडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाली गई जिसमें कोई सच्चाई नहीं। लेकिन विपक्ष ने तभी से उनके इस्तीफे की मांग कर दी थी।

फौजा सिंह सरारी पंजाब की AAP सरकार में मंत्री पद गंवाने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त किया गया था। सिंगला पर विभाग के टेंडर में कमीशन लेने के आरोप लगे थे। सिंगला को जेल में भी रहना पड़ा। हालांकि सिंगला को आम आदमी पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया।

फौजा सिंह सरारी पंजाब पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़ा और बॉर्डर एरिया फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से विधायक बने। सरारी राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं, इसी वजह से उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

आज ही मिलेगा पंजाब को नया मंत्री अब पंजाब के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। कई मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। शनिवार शाम 5 बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक सादे प्रोग्राम में नए मंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के हवाले से माइनिंग और जेल विभाग मीत हेयर को दिया जा सकता है। हरजोत बैंस को बदला जा सकता है। अनमोल गगन मान के विभाग बदलने की भी चर्चा है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। CM मान ने कहा कि सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे