You are currently viewing लुधियाना में ASI ने किया महिला से रेप गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

लुधियाना में ASI ने किया महिला से रेप गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब के लुधियाना में मलेरकोटला में तैनात एक 40 वर्षीय ASI पर दुष्कर्म करने का महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि ASI ने उसका गर्भपात करवाया है,जब वह 6 महीने की गर्भवती थी।

इसके साथ उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है, जिसे वह वायरल करनी की धमकियां देता है। आरोपी पुलिस कर्मचारी का नाम सुखविंदर सिंह है। वहीं संगरूर के फौजेवाल का रहने वाला है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अपने एक दोस्त जो कि पुलिसकर्मी है, के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने जब उसे इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल कर देगा।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति लंबी बीमारी से पीड़ित है। आर्थिक तंगी का सामना उसे करना पड़ रहा था। लुधियाना बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात ASI सुखविंदर सिंह से हुई थी। वह किसी काम से लुधियाना आया था। आरोपी ने उससे दोस्ती की और फिर उससे और उसके परिवार से नजदीकियां बनानी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में वह छह महीने की गर्भवती हो गई थी। जब उसने ASI से इस बारे में बात की तो उसने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। महिला ने 22 सितंबर 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की जांच कर रहे ASI गुरचनजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।