You are currently viewing दुनिया में 13 करोड़ बच्चे इस साल पैदा हुए 6.5 करोड़ लोगों की मौत ड्रग्स में 32 लाख करोड़ खर्च 2022 के 22 फैक्ट्स

दुनिया में 13 करोड़ बच्चे इस साल पैदा हुए 6.5 करोड़ लोगों की मौत ड्रग्स में 32 लाख करोड़ खर्च 2022 के 22 फैक्ट्स

जालंधर (ब्यूरो): 2022 में दुनियाभर को 13 करोड़ से ज्यादा बच्चे पैदा हुए, तो 6.5 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 8 करोड़ से ज्यादा कारें बनीं और 27 लाख से ज्यादा किताबें छपीं। ऐसे ही 22 फैक्ट्स में साल 2022 की कहानी…

दुनिया में पैदा 13 करोड़ में से करीब 2.50 करोड़ बच्चे अकेले भारत में पैदा हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार ऐसे ही रही तो 14 अप्रैल 2023 तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी।

नाउरू देश में सबसे ज्यादा 61% यंग पापुलेशन मोटापे से पीड़ित है। इस मामले में भारत की रैंकिंग 187 है। यहां 3.9% यंग पापुलेशन मोटापे की बीमारी से पीड़ित है। वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन के मुताबिक 2030 तक दुनिया में हर 5 में से एक महिला और 7 में से एक पुरुष मोटापे की समस्या से परेशान होगा।

करोड़ से ज्यादा लोग कुपोषित हैं। यमन में सबसे ज्यादा 45% आबादी कुपोषित और भुखमरी से पीड़ित है। दूसरे स्थान पर सेंट्रल अफ्रीका गणराज्य है, जहां 44% आबादी कुपोषण या भुखमरी का शिकार है। संयुक्त राष्ट्र की ‘द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022’ के मुताबिक भारत में अभी 22 करोड़ से ज्यादा लोग कुपोषित हैं।


दुनिया में सबसे ज्यादा करीब 10 मिलियन यानी 1 करोड़ कारें टोयोटा ने बनाई हैं। करीब 82 लाख कार बनाकर वॉल्स वेगन दूसरे स्थान पर है। हालांकि बीते 5 साल से भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी सबसे बड़ी कंपनी है। मारुति हर साल करीब 16 लाख से ज्यादा कारें बनाती है।

दुनिया में सबसे ज्यादा साइकिल बनाने और बेचने वाली कंपनी जायंट है। यह कंपनी हर साल 70 लाख से ज्यादा साइकिल बनाती है। भारत में सबसे ज्यादा 40% साइकिल हीरो कंपनी की बिकती हैं। हीरो भारत में हर साल 50 लाख साइकिल बनाती है।

RELX ग्रुप दुनिया का सबसे बड़ा पब्लिशिंग हाउस है, जो सलाना 4.20 लाख से ज्यादा किताबें पब्लिश करता है। बुक मार्केट 2016 के मुताबिक भारत सभी तरह के किताबों को पब्लिश करने के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर है। अंग्रेजी की किताब छापने के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। यहां हर रोज औसतन 250 किताबें छपती हैं।

UN के मुताबिक ब्राजील में अमेजन वर्षावन में पेड़ों की कटाई सबसे ज्यादा हुई है। इस साल अमेजन जंगल की कुल कटाई 48 लाख एकड़ के करीब हुई है। वहीं इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट 2022 के भारत में साल 2021 की तुलना में 2022 में 1540 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट एरिया बढ़ा है

चीन दुनिया में सबसे ज्यादा हर साल औसतन 1 हजार टन कार्बन पैदा करता है। इस लिस्ट में 541 टन कार्बन के साथ दूसरे स्थान पर अमेरिका और 265 टन कार्बन के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।

इसका मतलब है कि दुनिया भर में इस साल करीब 160 करोड़ स्विमिंग पूल के बराबर पीने वाले पानी का इस्तेमाल हुआ है। पीने के अलावा दूसरे घरेलू कामों में भी इसका इस्तेमाल हुआ है। चीन में सबसे ज्यादा 362 लाख करोड़ गैलन और अमेरिका में 216 लाख करोड़ गैलन पानी इस्तेमाल होता है। भारत में करीब 40 लाख करोड़ गैलन पानी सालाना इस्तेमाल होता है।

दुनियाभर में अवैध ड्रग्स के तौर पर 6 चीजों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। इनमें गांजा, कोकीन, अफीम, MDMA, ट्रैंक्वलाइजर और सूंघने वाला नशा जैसे बोनफिक्स, कोडीन शामिल हैं। वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट 2021 के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा हेरोइन इस्तेमाल होता है।

दुनिया में सबसे ज्यादा पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी लेनोवो है। ये हर साल 20 लाख से ज्यादा सिस्टम बनाती है। दूसरे नंबर पर एचपी है जो हर साल 18 लाख से ज्यादा यूनिट कंप्यूटर तैयार करती है। कोई भी भारतीय कंपनी इस लिस्ट में टॉप-10 में नहीं है।

पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स चीन में हैं। यहां 102 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। वहीं, भारत में 65 करोड़ से ज्यादा लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। 2022 में इंटरनेट पर भारत में सबसे ज्यादा IPL, CoWIN, फीफा विश्व कप एशिया कप, ICC T-20 विश्व कप को सर्च किया गया है।

दुनिया में सबसे बड़ा अमेरिका का NYSE स्टॉक एक्सचेंज है। दिसंबर 2022 में NYSE का मार्केट कैप 1821 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। वहीं, भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 281 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

चीन में सबसे ज्यादा 9 करोड़ टन अनाज बर्बाद हुआ है। वहीं भारत अनाज बर्बाद करने के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। यहां 2022 में 6 करोड़ टन से ज्यादा अनाज बर्बाद हुआ है।

स्टेटिस्टा वेबसाइट के मुताबिक पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हुआ है। 2022 में 7000 करोड़ से ज्यादा बार यहां डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है। दूसरे नंबर पर चीन है जहां 2000 करोड़ से ज्यादा बार डिजिटल ट्रांजेक्शन हुआ है।

चीन ने सबसे ज्यादा 394 करोड़ टन से ज्यादा कोयला निकाला। जबकि 76 करोड़ टन से ज्यादा कोयला निकालकर भारत इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।

डेथ रेट के मामले में सर्बिया दुनिया का टॉप देश है। 2022 में यहां प्रति 1000 लोगों पर 16 लोगों की मौत हुई है। इस लिस्ट में भारत 31वें स्थान पर है। इस साल भारत में प्रति 1000 लोगों पर औसतन 10 लोगों की मौत हुई।

मंगोलिया में सबसे ज्यादा लोग कैंसर से मरते हैं। यहां हर एक लाख लोगों पर 175 लोगों की मौत कैंसर से होती है। भारत में हर एक लाख लोगों पर 62 लोग कैंसर से मरते हैं। वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है।

दुनिया के विकसित देशों में सबसे ज्यादा सुसाइड रेट साउथ कोरिया का है। यहां हर एक लाख लोगों पर 26 ने पिछले साल सुसाइड किया था। भारत में हर एक लाख पर करीब 12 लोगों ने सुसाइड किया। NCRB के मुताबिक बीते साल भारत में एक लाख 64 हजार लोगों ने सुसाइड किया था।

मलेरिया से मरने वाले 31% लोग नाइजीरिया के हैं। इस बीमारी से मरने वाले 52% लोग चार अफ्रीकी देशों नाइजीरिया, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, तंजानिया और नाइजर के होते हैं। भारत में करीब 75 लोगों की मलेरिया से मौत हुई है।

दुनिया में स्मोकिंग की वजह से सबसे ज्यादा ग्रीनलैंड में मौत होती है। यहां होने वाली कुल मौत में से 26% केस में स्मोकिंग जिम्मेदार होता है। भारत में हर साल स्मोकिंग के असर से 3.5 लाख लोगों की मौत होती है। अमेरिका में यह संख्या 4.8 लाख के आसपास है।

डोमिनिकन रिपब्लिक में सबसे ज्यादा हर एक लाख में से 67 लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है। भारत में प्रति एक लाख में 13 मौत सड़क हादसे में होती है। वर्ल्ड लाइफ एक्सपेक्टेंसी ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है। बीते एक दशक में सड़क हादसे में 14 लाख से ज्यादा भारतीयों की मौत हो चुकी है।