You are currently viewing नंगल क्षेत्र में 6 माह के शावक का शिकार सिर में तेजधार हथियार से वार कर मार डाला मादा चीता और बच्चा लापता

नंगल क्षेत्र में 6 माह के शावक का शिकार सिर में तेजधार हथियार से वार कर मार डाला मादा चीता और बच्चा लापता

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में नंगल से सटे गांव निक्कू नांगल में शिकारियों ने 6 महीने के तेंदुआ (शावक) की हत्या कर दी गई। यहां जंगल में कुछ समय से एक मादा चीता अपने 2 शावकों के साथ घूमते हुए देखी गई थी। मादा चीता के बारे में वन्य जीव विभाग के अधिकारी खोजबीन में लगे हैं। यहां शिकार का शक जताया गया है।

मौके पर पहुंचे वन्य जीव प्रेमी वन्य जीव प्रेमी प्रभात भट्टी और निखिल सेंगर ​​​​​​​ने बताया कि निक्कू नांगल ​​​​​​​में 6 माह के तेंदुआ के बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और वन्य जीव विभाग को इसके बारे में बताया। वन्य जीव विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर सूचना मिलती थी कि शिकारी यहां के जंगलों में शिकार करने आते हैं।

एक शावक और मां की तलाश शिकारियों ने एक तेंदुए के बच्चे के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसे मार डाला। उन्होंने कहा कि वे अक्सर सुनते थे कि एक मादा चीता और उसके दो शावक यहां के जंगल में घूमते देखे जाते हैं। आज 6 माह के शावक को शिकारियों ने मार डाला। अगर यह बच्चा मरा है तो इसकी मां इसके साथ रही होगी। क्योंकि मादा चीता अपने शावकों को पीछे नहीं छोड़ती। मादा चीता का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

सरकार से पहल की मांग वन्य जीव प्रेमियों ने पंजाब सरकार से कहा कि जंगली जानवरों को बचाना है तो सरकार को पहल करनी होगी। कागजों पर जंगली जानवरों को बचाने की कवायद की बजाय धरातल पर काम करने की जरूरत है। अगर शिकारी इसी तरह शिकार करते रहे तो यहां के जंगलों से जानवरों का सफाया हो जाएगा।