जालंधर (ब्यूरो): कांग्रेस प्रेसिडेंट ने पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। गुरशरण कौर रंधावा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही मिजोरम की महिला विंग की अध्यक्षा की जिम्मेदारी वलालॉपुई चांगथु को सौंपी गई है। जरनल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा लेटर जारी किया गया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा दोनों के नाम की सिफारिश की गई थी। इस पर कांग्रेस प्रेसिडेंट ने मंजूरी दे दी है।
5 सितंबर को दिया था इस्तीफा बता दें कि 5 सितंबर को प्रधान पद से बलवीर रानी सोढ़ी ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने इस्तीफे की वजह घरेलू बताई थी। सोढ़ी नवंबर 2021 में पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान बनी थी।