You are currently viewing पंजाब लौटे पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी विदेश से आते ही प्रियंका गांधी से मिले फाइल पास मामले में हो सकती है पूछताछ

पंजाब लौटे पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी विदेश से आते ही प्रियंका गांधी से मिले फाइल पास मामले में हो सकती है पूछताछ

जालंधर (ब्यूरो): पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी विदेश से पंजाब लौट आए हैं। वह पिछले कई महीनों से अपनी PHD को लेकर विदेश में मौजूद थे। पंजाब लौटने पर उन्होंने राजनीतिक रूप से फिलहाल कोई सक्रियता नहीं दिखाई है। CM भगवंत मान ने बीते दिनों चन्नी पर कई गलत फाइलों को पास किए जाने के आरोप लगाए गए थे।

उन्होंने चन्नी से संपर्क नहीं होने की बात भी कही थी। हालांकि चन्नी ने विदेश से ही अपना मोबाइल नंबर बताते हुए कहा था कि उनसे चौबीस घंटे में कभी भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने उनके पास हर चीज का रिकॉर्ड होने का दावा किया है।

प्रियंका गांधी से की मुलाकात चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत लौटने के तुरंत बाद दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिले। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद चन्नी विदेश चले गए थे। इस दौरान उनके अमेरिका, कनाडा और अन्य जगहों पर होने की बात सामने आई थी। लेकिन अब देश वापसी के बाद उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। माना जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध में भी बातचीत की है। साथ ही यदि चन्नी दोबारा विदेश नहीं जाते तो ऐसे में उनका राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना तय माना जा रहा है।