जालंधर (ब्यूरो): Innocent Hearts School लोहारा कैंपस में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर XVIII एथलेटिक मीट 2022 का आज समापन हुआ। खालसा अकैडमी मेहता, अमृतसर एथलीट मीट 2022 का ओवर ऑल विजेता रहा। समाप्ति समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका डॉ अनूप बौरी( चेयरमैन इनोसेंट हार्ट्स) तथा गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका श्री सरबजीत सिंह (स्वर्ण पदक विजेता एथलीट )ने निभाई।
इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रस्तुत सारे गीत कुछ कर दिखाने के जज्बे को समर्पित थे। मुख्य अतिथि तथा सम्मानीय अतिथि ने U- 14, U-17, U-19 लड़कों तथा लड़कियों मैं बेस्ट एथलीट तथा चैंपियन्स स्कूल को सम्मानित किया। सम्मानीय अतिथि श्री सरबजीत सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पंजाब की धरती ने अनेकों अंतर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी पैदा किए हैं अतः आने वाली पीढ़ी को उन्हें प्रेरणा स्त्रोत मानकर खेलों को बढ़ावा देने के लिए परिश्रम करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ अनूप बौरी ने स्पोर्ट्स के अध्यापकों तथा कोचों का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने सीबीएसई क्लस्टर को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में दिन रात मेहनत की।
तीसरे तथा आखिरी दिन का परिणाम इस प्रकार रहा:
https://docs.google.com/document/d/1og6u1YUU_Jhyzl9hiLUSbjBpG9giz9Kb/edit?usp=sharing&ouid=102084458632857657145&rtpof=true&sd=true















