You are currently viewing एक प्रेमिका ने अपने ही बॉयफ्रेंड का घर जला डाला, दूसरी लड़की की आवाज सुनने पर नाराज युवती ने घर से कीमती चीजे चुरा घर को लगाई आग

एक प्रेमिका ने अपने ही बॉयफ्रेंड का घर जला डाला, दूसरी लड़की की आवाज सुनने पर नाराज युवती ने घर से कीमती चीजे चुरा घर को लगाई आग

जालंधर (ब्यूरो): टेक्सास में रहने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के घर में आग लगा दी। आग लगाने की वजह चौंका देने वाली है। उसने बॉयफ्रेंड के फोन पर किसी अन्य लड़की की आवाज सुन ली थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में आग लगा दी।

पुलिस अफसर ने बताया कि यह वारदात 21 नवंबर की रात 2 बजे की है। सेनिडा ने अपने बॉयफ्रेंड के घर में आग लगा दी। फिर वहां से भाग गई। इस घटना के दो दिन बाद यानी 23 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आग लगाने से पहले घर में चोरी की
पुलिस अफसर ने बताया, ’23 साल की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया था। कॉल किसी लड़की ने उठाया। अनजान लड़की की आवाज सुनकर सेनिडा को गुस्सा आ गया। इसके बाद देर रात वो उसके घर में घुस गई। सबसे पहले उसने हॉल में रखे सोफे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। उसने घर में रखा कुछ कीमती सामान चुराया और वहां से भाग गई।’

घटना CCTV में कैद
ये पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर घर के मालिक ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, $50,000 (करीब 40.85 लाख) का नुकसान हुआ है।
आग लगाने के बाद बॉयफ्रेंड को मैसेज किया
पुलिस ने बताया कि सेनिडा ने घर में आग लगाने के बाद अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया था। उसने लिखा था- ‘आई होप योर हाउस इज ओके’ (उम्मीद करती हूं तुम्हारा घर सही सलामत होगा)। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।