You are currently viewing पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के विमेन एंपावरमेंट सैल ने एनजीओ दिव्य दृष्टि और नेशनल कमीशन फॉर विमेन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के विमेन एंपावरमेंट सैल ने एनजीओ दिव्य दृष्टि और नेशनल कमीशन फॉर विमेन के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

जालंधर (ब्यूरो): पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के विमेन एंपावरमेंट सैल ने एनजीओ दिव्य दृष्टि और नेशनल कमीशन फॉर विमेन के सहयोग से गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पतारा, जालंधर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शीर्षक था “एनआरआई मैरिज- क्या करें और क्या न करें- आगे का रास्ता”। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने किया। डॉ. मधु पराशर (पूर्व प्राचार्या देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, फिरोजपुर) ने बहुमूल्य व्याख्यान दिया। श्री बलबीर सिंह भट्टी (एआईजी/एनआरआई) भी वक्ता थे। उन्होंने “एनआरआई” शादियां: जागरूकता ही है समाधान”पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया । एडवोकेट हरलीन कौर (जालंधर जिला, कानूनी सेवा प्राधिकरण) और सुश्री परवीन अबरोल, संस्थापक (अध्यक्ष, एनजीओ दिव्य दृष्टि, जालंधर( ने भी दर्शकों को संबोधित किया। इस दौरान कुछ पीड़ितों ने अपने निजी अनुभव साझा किए। इस आयोजन का समग्र उद्देश्य लोगों को विवाह से संबंधित एनआरआई विवादों, विवाद दर्ज करने के तरीके और विवाद समाधान प्रक्रिया के बारे में बताना था। शादी से जुड़े कुछ मामलों पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया जी, प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों और प्रधानाचार्य ने आयोजन को सफल समापन तक लाने के लिए विमेन एंपावरमेंट सैल के प्रयासों की सराहना की।