जालंधर (ब्यूरो): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने AIG आशीष कपूर को 2816 के करप्शन मामले गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपी AIG से पूछताछ कर आगामी कार्यवाही में जुटी है। पिछले दिनों ही विजिलेंस टीम ने आशीष कपूर की मोहाली स्थित कोठी में अल-सुबह रेड की थी। उस समय तलाशी में कोठी से कई दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई थी। कोठी पर रेड के बाद से ही आशीष कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो के AIG मनमोहन कुमार ने बताया कि आशीष कपूर को एफआईआर नंबर-17 में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।संपत्ति का ब्यौरा जुटाया, विजिलेंस टीम आरोपी आशीष कपूर की संपत्ति का ब्यौरा भी जुटा चुकी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के बैंक अकाउंट की डिटेल भी खंगाली सकती है।
रेप के आरोप भी लगे: AIG आशीष कपूर पर एक महिला से रेप और जबरन उगाही के आरोप भी लगे हैं। महिला ने दावा किया था कि वह इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़े एक केस में जेल में बंद थी। आशीष कपूर उस समय जेल के सुपरिंटेंडेंट थे। उन्होंने जेल में अपने पद का फायदा उठाते हुए उससे जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए। आरोप हैं कि रेप के बाद आशीष कपूर ने माता रानी की फोटो के सामने महिला से शादी भी की। महिला ने दावा किया कि रेप के बाद जब वह प्रेगनेंट हो गई तो आशीष कपूर ने उसकी जमानत करवा दी थी ताकि किसी को सच पता न चल पाए।
चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर रहे DSP; आशीष कपूर AIG रैंक पर प्रमोट होने से पहले डेपुटेशन पर चंडीगढ़ पुलिस विभाग में बतौर DSP सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस में बतौर DSP सेंट्रल करीब 2 वर्ष तक सेवाएं दी थी।
लॉन टेनिस का शौक: AIG आशीष कपूर को लॉन टेनिस खेलने का भी शौक है। वह चंडीगढ़ पुलिस में सेवाएं देने के दौरान और उसके बाद भी लॉन टेनिस खेलते रहे हैं। वह कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते रहे हैं।