You are currently viewing ईंजी चंदन रखेजा पंजाब के राज्य प्रमुख – नेशनल आटोमोबाइल संघ

ईंजी चंदन रखेजा पंजाब के राज्य प्रमुख – नेशनल आटोमोबाइल संघ

जालंधर (ब्यूरो): आटोमोबाइल कर्मचारियों के लिए बीते कुछ दिन से संगठन संघ बनाने की बातें बहुत तेज़ी से चल रहीं थीं। बहुत से संगठन अन्य क्षेत्रों में पहले से ही एक संघ के रूप में अपने कर्मचारियों की बेहतरी और उनके हितों के लिए कार्य करते आ रहें हैं चाहे वह डाक्टर ,सीए,हों या फिर हाली में अपने मांगो को लेकर आगे आने वाले किसान संगठन हो। इसी प्रकार आटोमोबाइल भी एक ऐसी श्रेणी जहां हज़ारों कर्मचारी कई वर्षों से अपने कार्यस्थल पर काम करते हुए अपने संगठन के होने की जरूरत महसूस करते रहें हैं। इसी बीच दिल्ली से कुछ कर्मचारियों ने इसे नया रूप देने का सोचा और संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए आगे आऐ और संगठन की रूप रेखा तैयार कर रजिस्टर करा गया।

370 मेंबर वाले इस संगठन “नेशनल युनियन ऑफ आटोमोबाइल इंपलाॅईज़ दिल्ली” द्वारा संगठन विस्तार के लिए मेंबरशिप अभियान भी चलाया गया जिसमे सभी राज्यों के कर्मचारियों ने आवश्यक सदस्यता दर्ज करवाई जिस के आधार पर सभी राज्यों से राज्य प्रमुख के लिए आनलाइन आवेदन भी करा गया। पंजाब राज्य के लिए भी कुल 11 नामांकन संगठन को प्राप्त हुए जिसमें से 2 नामांकन कथित प्रक्रिया के अनुसार ईमेल के माध्यम से संगठन को मिले और केवल जालंधर के ईंजी.चंदन रखेजा जी ही केवल उचित आवश्यक सदस्यता दर्ज करवाने पर संगठन द्वारा “राज्य प्रमुख” घोषित कर दिया गया और भविष्य में पंजाब के लिए कार्यकारी अधिकारी भी यह मान्य होंगे। ईंजी.चंदन रखेजा जी से बातचीत पर उन्होंने सभी सदस्यों का धन्यवाद करा और आभार व्यक्त किया और साथ ही कहा कि संगठन की मज़बूती और सभी कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक तरीके से काम करेंगे एंव अन्य कर्मचारियों को भी संगठन के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे जिस से कर्मचारियों और अभियोक्ता आपसी तालमेल बनाए रखेंगे और सभी के हितों की रक्षा करी जा सके।