You are currently viewing टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशू , CM ने कसा तंज बोले- चंडीगढ़ आकर कहा- पकड़ लो, अब पकड़ लिया तो कह रहे क्यों पकड़ा?

टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेसी मंत्री आशू , CM ने कसा तंज बोले- चंडीगढ़ आकर कहा- पकड़ लो, अब पकड़ लिया तो कह रहे क्यों पकड़ा?

जालंधर (ब्यूरो): टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू की गिरफ्तारी पर CM भगवंत मान ने भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ आकर कहा कि हमें पकड़ लो। अब विजिलेंस ने पकड़ लिया तो कह रहे हैं कि क्यों पकड़ा। मान ने कहा कि यह राजनीतिक बदलाखोरी नहीं है। आशू के खिलाफ सबूत मिले हैं। मान ने कहा कि मंत्री ने कहां आदेश दिए, कहां साइन किए, ऐसे सबूत मिलने के बाद एक्शन लिया जा रहा है। आशू के साथ पंजाब कांग्रेस ने कल चंडीगढ़ में विजिलेंस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद आशू लुधियाना लौटे। वह सैलून में कटिंग करा रहे थे तो विजिलेंस टीम ने रेड कर गिरफ्तार कर लिया।
DSP को धमकाया, DEO मैडम को कहा- चले जाओ यहां से :सीएम भगवंत मान ने मंत्री रहे आशू के पुराने मामलों का हवाला देते हुए कहा कि आशू ने डीएसपी को धमकाया था। डीएसपी को धमकी दी कि जाकर हाईकोर्ट को कह दो कि मंत्री नहीं मानता। एक DEO मैडम को कहा कि चले जाओ यहां से, यह नहीं पता कि मंत्री आ गया है। आशू में अहंकार था।

कानून अपना काम कर रहा:CM भगवंत मान ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जब हम वोट मांगने के लिए जा रहे थे तो हम कह रहे थे कि पंजाब का खजाना लूटने वालों से एक-एक रुपए का हिसाब लेंगे। यह गिरफ्तारियां उसी कड़ी का हिस्सा हैं। घोटाले में जो भी नेता और अफसर शामिल होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।पंजाब में क्यों घबराई कांग्रेस?:करप्शन केस में 2 पूर्व मंत्री गिरफ्तार, एक जमानत पर; पूर्व CM चन्नी समेत 4 रडार पर बिट्‌टू पर तंज, जो करेंगे सो भरेंगे, तू क्यों भया उदास, सीएम भगवंत मान से पूछा गया कि संसद में उनके पुराने साथी सांसद रवनीत बिट्‌टू ने आशू की गिरफ्तारी का विरोध किया। इस पर मान ने संत कबीरदास का दोहा ‘ कबीरा तेरी झोपड़ी, गल कटियन के पास, जो करनगे, सो भरणगे, तू क्यों भया उदास’ सुना दिया।