जालंधर (ब्यूरो): मुक्तसर की बाबा दीप सिंह नगर में पति-पत्नी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी। पति ने डंडे उठाकर सेनेटरी इंस्पेक्टर को पीटा। सेनेटरी इंस्पेक्टर का कसूर इतना था कि उसने डेंगू लार्वा मिलने पर उनका चालान काटा था। यही चालान देने वह दंपति के घर गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले चालान पर साइन नहीं किए, सेनेटरी इंस्पेक्टर गया तो पीटने लगे, बाबा दीप सिंह नगर में सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह डेंगू लार्वा की चेकिंग करने गए थे। इस दौरान उन्होंने इस घर का चालान काट दिया। उस वक्त दंपति ने चालान पर साइन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह फिर चालान देने उनके घर गए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में तकरार हो गई। जिसके बाद पति ने डंडे से सेनेटरी इंस्पेक्टर को पीट दिया। पत्नी भी उससे धक्कामुक्की करती नजर आई। यह वीडियो भी दंपति ने ही वायरल की।
सरकारी ड्यूटी में विघ्न का केस दर्ज, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ IPC की धारा 353, 186, 34IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दंपति पुलिस की गिरफ्त में हैं।