You are currently viewing बिहार कैबिनेट में तेजस्वी का दबदबा , तेजस्वी समेत RJD  के 16 मंत्री बनेंगे , कांग्रेस के केवल 2 पद

बिहार कैबिनेट में तेजस्वी का दबदबा , तेजस्वी समेत RJD के 16 मंत्री बनेंगे , कांग्रेस के केवल 2 पद

जालंधर (ब्यूरो): नीतीश कैबिनेट का कुछ ही देर में विस्तार होने जा रहा है। कुल 31 मंत्री शपथ लेंगे। सबसे ज्यादा RJD से 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री बनाए जा रहे हैं। कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाला नाम अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह का है। कार्तिक ने हाल ही में JDU कैंडिडेट को हराकर पटना MLC का चुनाव जीता था। इधर, नीतीश कैबिनेट विस्तार से पहले कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय के बाहर नाराज कांग्रेसियों ने जमकर नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 4 सीट वाली हम को एक विभाग और 19 सीट वाली कांग्रेस को सिर्फ 2 विभाग ही क्यों?

  • बिहार में BJP के बाहर होने की कहानी: विधानसभा विवाद तो बहाना था, अरुणाचल की घटना से ही मन बना लिया था नीतीश ने।

कैबिनेट विस्तार के अहम अपडेट्स…

राजभवन की राजेंद्र मंडपम में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह में CM नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व CM राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक मंत्री बनने वाले सभी नेताओं को देर रात ही फोन जा चुका है और मंगलवार सुबह तक पटना पहुंचने के लिए कहा गया। शपथ के बाद नीतीश कैबिनेट की औपचारिक बैठक भी बुलाई जा सकती है।
कैबिनेट विस्तार में किस दल से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

  • JDU कोटे से- विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी, शिला मंडल
  • RJD कोटे से- आलोक मेहता, अनिता देवी , कुमार सर्वजीत, समीर कुमार महासेठ, मो शाहनवाज, चंद्रशेखर, रामानंद यादव, सुरेंद्र यादव, कार्तिक सिंह, इसराइल मंसूरी, शमीम अहमद, तेजप्रताप यादव, सुधाकर सिंह और सुरेंद्र राम

निर्दलीय- सुमित कुमार सिंह, विभाग बंटवारे पर भी फैसला आज ही संभव, सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार के बाद नीतीश सरकार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर भी फैसला मंगलवार को ही होने की संभावनाएं है। गृह मंत्रालय नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। इसके अलावा, भाजपा के पास अब तक जो मंत्रालय थे, वो सभी राजद को दिए जा सकते हैं। वहीं सबकी नजर तेजस्वी को मिलने वाले विभाग पर है।

क्या NDA में शामिल होंगे चिराग: नीतीश पर बोले- मुख्यमंत्री की कुर्सी को मजाक बना दिया, माना BJP से पार्टी को हुआ नुकसान , माले बोली- सरकार में शामिल नहीं होंगे नीतीश सरकार को सपोर्ट दे रही भाकपा माले ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया है। माले के 12 विधायक हैं। माले गठबंधन में तेजस्वी यादव के साथ 2020 में चुनाव लड़ी थी। हालांकि, भाकपा ने सरकार में उचित सम्मान मिलने पर शामिल होने की बात कही है। 8वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश, 164 विधायकों का सपोर्ट
नीतीश कुमार 10 अगस्त को बिहार के 8वीं बार मुख्यमंत्री बने। उनके पास 164 विधायकों का सपोर्ट है। एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता चुने गए थे, जिसके बाद 10 अगस्त को उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ शपथ ली थी।