जालंधर (ब्यूरो): जालंधर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आज गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाया गया। स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री एवं जालंधर जिला के प्रभारी इंद्रबीर सिंहर निज्जर ने निभाई। निज्जर को पुलिस होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट निकाल कर सलमी दी। उनके साथ जालंधऱ वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल और सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा, डीसी जसप्रीत सिंह, सीपी गुरशरण सिंह संधू और एसएसपी देहात स्वर्णदीप सिंह भी साथ में थे।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने गानों पर भंगड़ा की प्रस्तुति भी दी। इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी ने कई बड़े काम किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार को नकेल डाली है। पंजाब देश में पहला सूबा है कि जिसमें किसी मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए वाट्स एप नंबर जारी कर रखा है। लोगों को लगता है कि कहीं भ्रष्टाचार हो रहा है तो वह वहां का वीडियो बनाकर या फिर वैसे भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में कोई विधायक जितनी बार बनता था उसकी पेंशन उतनी बार बढ़ जाती थी। लेकिन अब पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि अब विधायक को सिर्फ एक ही पेंशन मिलेगी। जो कानून पंजाब सरकार ने पास किया था उसे राज्यपाल ने भी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी दफ्तरों में शहीद ए आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की फोटो लगाने अनिवार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि फोटो लगाने अनिवार्य किए हैं उसके पीछे भी एक मकसद है। मकसद यही है कि हम दोनों की सोच के अनुसार चल सकें। दोनों की सोच पर पहरा दे सकें। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देते हुए सरकार ने छह सौ यूनिट फ्री बिजली दी है। बहुत सारे धरों में छह सौ यूनिट फ्री होने पर जीरो बिल आएगा। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर कर्मचारियों अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित भी किया। निज्जर ने स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले वाले स्कूली बच्चों की प्रशंसा भी की और उन्हें भी प्रशंसा पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बता दें कि इससे पूर्व आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने पिछले कल कुछ प्रोजेक्टों की शुरुआत भी की। निज्जर ने जालंधर शहर की सर्बिलांस के लिए लिए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा गुरु नानक देव ई लाइब्रेरी की भी शरुआत की थी।
तिरंगे के रंग में रंगा शहर, 75 वें आजादी दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा मुहिम देशभक्ति का भावना को बयां कर रही है। घरों से लेकर सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। जालंधर शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स से हर घर तिरंगा मुहिम का अहसास हो रहा है। पीएपी चौक, बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक सभी स्थान जिला प्रशासन ने तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। शहर में जिस तरह से तिरंगे रंग से सजावट की गई है उससे शहर में पूरा उत्सवी माहौल बना हुआ है। जालंधर के डीसी ऑफिस को भी पहली बार तिरंगे की रोशिनियों से नहाया गया है। डीसी ऑफिस में तिरंगा रोशनियां फेंकने वाली लाइटों से सजावट की गई है। रात के समय नजारा देखने वाला है। जालंधर में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम जहां पर कल राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर तिरंगा फहराएंगे वहां पर तिरंगे रंग से सजावट की गई है।