जालंधर (ब्यूरो): देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर है। कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज देश के कई हिस्सों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम सांसद भी हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस सांसद संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस पीएम आवास का घेराव भी करेगी। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वहीं राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जगदंबिका पाल का निशाना, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ड्रामा कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस अगर महंगाई पर गंभीर होते तो सदन में 7 घंटे की चर्चा में राहुल गांधी बोलते। महंगाई पर बोलना तो छोड़िए उन्होंने वित्त मंत्री के जवाब तक का बहिष्कार किया। महंगाई तो बहाना, ED निशाना है।
‘अपनी बात रखने से रोका जा रहा है’, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरीके से सरकार काम कर रही है, सैकड़ों बार हमारे सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है, अपनी बात रखने से रोका जा रहा है
ये अलोकतांत्रिक है। सरकार मंहगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करना चाहती है।बैरिकेड्स पर कूदते हुए दिखीं प्रियंका कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के विरोध के दौरान AICC के पास लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स पर कूदते हुईं देखी गईं। बाद में कांग्रेस के विरोध के दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में रखे गए कांग्रेस नेता, दिल्ली में पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रंजीत रंजन सहित कांग्रेस सांसद को हिरासत में रखा गया है।हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया है। वह महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दे रहीं थी।