You are currently viewing एपीजे स्कूल में अंतर कक्षा हिंदी तथा पंजाबी वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

एपीजे स्कूल में अंतर कक्षा हिंदी तथा पंजाबी वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर(ब्यूरो): महावीर मार्ग स्थित एपीजे स्कूल में अंतर कक्षा हिंदी तथा पंजाबी वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगियों ने अपने विचारों द्वारा सबको प्रभावित किया । हिंदी वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय था ‘हमारे समाज में लड़कियाॅं और लड़के एक समान हैं तथा पंजाबी वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘सोणा दिखन नालो होशियार होना बेहतर है।’ विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में बड़े प्रभावशाली तर्कों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बताया कि वर्तमान समय में लड़का और लड़की में भेदभाव कम होता जा रहा है। लड़कियाॅं भी लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।

पंजाबी वाद- विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बताया कि सुंदरता अस्थाई है वास्तविक सुंदरता गुणों पर निर्भर करती है और गुणों की ही हमेशा प्रशंसा होती है। प्रिंसीपल श्री गिरीश कुमार जी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं ,विद्यार्थियों को इनमें भाग लेना चाहिए।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-
हिंदी वाद -विवाद प्रतियोगिता –
पहले स्थान पर धैर्य अग्रवाल(8-B) और अर्नाज़ कौर परमार(8-A)
दूसरे स्थान पर रुपल आलंग(8-B)
तीसरे स्थान पर प्रणव पराशर (8-C)

पंजाबी वाद- विवाद प्रतियोगिता
पहले स्थान पर धैर्य अग्रवाल(8-B)
दूसरे स्थान पर गौरिका जोशी(8-B) और प्राणित चोपड़ा(8-A)
तीसरे स्थान पर अक्षित जैन(8-C)