You are currently viewing हर्षोलास से मनाएँ 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव – भाजपा नेता इंजीनियर चंदन रखेजा।

हर्षोलास से मनाएँ 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव – भाजपा नेता इंजीनियर चंदन रखेजा।

जालंधर(ब्यूरो) 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं और हम अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने का गौरव महसूस कर रहे हैं। 15 अगस्त 1947 भारत के लिए बहुत भाग्यशाली दिन था। इस दिन अंग्रजों की लगभग 200 वर्ष गुलामी के बाद हमारे देश को आज़ादी प्राप्त हुई थी। भारत को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष के बाद भारत अंग्रजों की हुकूमत से आज़ाद हुआ था।


आजादी के इस अमृत महोत्सव के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।चंदन जी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में मेरा सभी से अनुरोध है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के भगीरथ कार्य में अपना योगदान दें।13 से 15 अगस्त, 2022 के बीच घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे का सम्मान करें।

बातचीत में भाजपा नेता ने कहा”मैं सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई देता हूँ ,मैं हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की भी सराहना करता हूँ कि कैसे आज हमारा देश तेज़ी से तरक्की के नए आयाम हासिल करता जा रहा है” और उनके मार्गदर्शन में कैसे हमारी सेना भी तकनीकी रूप से और सक्षम होती जा रही है।

अत्याधुनिक तकनीक के 35 राफेल जहाजों की खेप भारतीय सेने में जुड़ चुकी है और आखरी राफेल भी जल्द भारत के अनुसार तकनीकी उपकरणों के बाद पहुंच जाऐगा और देश की सुरक्षा को और मजबूत करने का काम करेगा। इसी के साथ चंदन जी ने भारत सरकार की सराहना करते हुए बताया कि किस प्रकार तय समय से पहले तैयार किया गया बुंदेलखंड एक्सप्रैस वे हो या फिर और बहुत से विकास कार्य जो सरकार की मजबूत इच्छा शकित के कारण हासिल हो पाया है बहुत अहम् है।

भाजपा नेता ने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम भारत देश के वासी हैं और हमें इस बात का गर्व महसूस होता है और अंत में एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 13 से 15 अगस्त के बीच अपने तिरंगे का सम्मान करने की अपील भी करी।