You are currently viewing AAP को चुनाव में हराया; नए चुने सांसद की तबियत बिगड़ी कोरोना पॉजिटिव हुए सिमरनजीत मान को पटियाला रेफर किया गया

AAP को चुनाव में हराया; नए चुने सांसद की तबियत बिगड़ी कोरोना पॉजिटिव हुए सिमरनजीत मान को पटियाला रेफर किया गया

जालंधर (नि. स.) संगरूर से नए चुने सांसद सिमरनजीत सिंह मान की तबियत बिगड़ गई है। 77 वर्षीय मान की हालत देखते हुए उन्हें होम आइसोलेशन से पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। वह कल कोरोना पॉजिटिव मिले थे। हालांकि मान के परिवार और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति बेहतर है। वहीं CM भगवंत मान ने भी मान की सेहत जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए इलाज में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।CM मान ने परिवार से बात की

CM भगवंत मान ने कहा कि उन्हें सिमरनजीत मान के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने परिवार से बात की। उन्हें पूरी मेडिकल मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

गले में थी इन्फेक्शन, विजयी जुलूस में बिगड़ी तबियत
सिमरनजीत मान के गले में इन्फेक्शन हो रही थी। जिसके बाद उनकी कोविड जांच की गई तो वह पॉजिटिव निकले। इसके बाद डॉक्टरों ने पहले उन्हें होम आइसोलेशन में रखा। 26 जून को जब वह सांसद चुनाव जीते तो विजयी जुलूस निकालते वक्त उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद वह जुलूस अधूरा छोड़ घर चले गए थे।

सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को हराया
सिमरनजीत मान पिछले लंबे समय से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि वह कभी मुकाबले में तक नहीं रहे। पिछले विस चुनाव में जरूर उन्हें अमरगढ़ सीट पर अच्छे वोट मिले। इसके बाद उन्होंने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हरा दिया। संगरूर सीट पहले CM भगवंत मान के पास थी। वह 2 बार सांसद रहे। इस बार सीएम बनने के लिए उन्होंने सीट से इस्तीफा दिया था।