You are currently viewing पंजाब में फर्जी डिग्री पर नौकरी वाले होंगे बर्खास्त CM भगवंत मान बोले- रसूखदार और नेताओं के रिश्तेदार शामिल जल्द करूंगा पर्दाफाश

पंजाब में फर्जी डिग्री पर नौकरी वाले होंगे बर्खास्त CM भगवंत मान बोले- रसूखदार और नेताओं के रिश्तेदार शामिल जल्द करूंगा पर्दाफाश

 जालंधर ( नि. स. ) पंजाब में फर्जी डिग्री पर सरकारी नौकरी करने वाले जल्द बर्खास्त होंगे। पंजाब के CM भगवंत मान ने खुद इसका ऐलान किया। मान ने कहा कि कुछ रसूखदार और नेताओं के रिश्तेदार जाली डिग्री पर सरकारी नौकरी कर रहे हैं। जल्दी ही पंजाब के लोगों के टैक्स के एक-एक पैसे का हिसाब लोगों के सामने लाएंगे। स्पष्ट है कि जल्द इस मामले में सरकार पर्दाफाश कर सकती है।

बैंक मैनेजर का 21 साल बाद पता चला कुछ दिन पहले पंजाब राज सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक में भर्ती डिप्टी जनरल मैनेजर के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। वह 21 साल से नौकरी कर रहे थे। मान सरकार ने उन्हें कुर्सी से हटा दिया। डिप्टी जनरल मैनेजर अमनदीप सिंह पर आरोप लगा कि वह गलत योग्यता से भर्ती हुए। पद के लिए जो योग्यता चाहिए थी, वह इनके पास नहीं थी।

बेरोजगारों को मिलेगा मौका फर्जी डिग्री पर नौकरियां कर रहे लोगों को निकालने के बाद उनकी जगह नई भर्ती होगी। इससे पंजाब में बेरोजगार घूम रहे युवकों को नौकरी का मौका मिलेगा। मान सरकार ने पहले ही करीब 27 हजार नई भर्ती का ऐलान किया है। इनमें से कई पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है।

पंजाब में विधानसभा भर्ती की भी जांच जारी पंजाब में विधानसभा में हुई भर्ती की भी मान सरकार जांच करवा रही है। पंजाब के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने चुनाव से पहले इसमें घपला बताया था। बैंस ने कहा था कि कांग्रेस सरकार ने अपने और अपने कर्मचारियों के रिश्तेदारों को इसमें भर्ती किया है। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां ने इसकी जांच के आदेश दे दिए।