You are currently viewing पंजाब की नई एक्साइज पॉलिसी हरियाणा से सस्ती शराब और चंडीगढ़ से कम रेट पर बीयर लाइसेंस नहीं अब टेंडर होगा

पंजाब की नई एक्साइज पॉलिसी हरियाणा से सस्ती शराब और चंडीगढ़ से कम रेट पर बीयर लाइसेंस नहीं अब टेंडर होगा

मान्यवर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की कैबिनेट ने नई एक्साइज पॉलिसी 2022-23 को मंजूरी दे दी है। इसके बाद पंजाब में हरियाणा से सस्ती शराब मिलेगी। वहीं बीयर के रेट चंडीगढ़ से भी कम हो जाएंगे। वहीं शराब चंडीगढ़ के बराबर पर शराब मिलेगी। यह पॉलिसी 1 जुलाई 2022 से लागू होगी। वहीं पिछली कांग्रेस सरकार के लाइसेंस सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। अब सरकार इसकी टेंडर कराएगी। हालांकि इस फैसले से छोटे ठेकेदार बाहर हो जाएंगे।

पंजाब में 35 से 60% तक शराब सस्ती, बीयर 120 रुपए में नई एक्साइज पॉलिसी के बाद पंजाब में शराब 35 से 60% तक सस्ती हो जाएगी। शराब का कोटा ओपन करने के बाद अंग्रेजी शराब और बीयर के रेट एक जुलाई से कम हो जाएंगे। एक्साइज अफसरों के मुताबिक हरियाणा के मुकाबले पंजाब में 10 से 15% तक शराब सस्ती मिलेगी। पंजाब में बीयर के रेट अभी 180 से 200 रुपए प्रति बॉटल है। जो गिरकर 120 से 130 तक हो जाएंगे। चंडीगढ़ में बीयर का रेट 120 से 150 रुपए है। इसी तरह भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) के रेट पंजाब में अभी 700 रुपए है। यह गिरकर 400 रुपए तक हो जाएगा। चंडीगढ़ में इसका रेट 510 रुपए है।

शराब के ग्रुप 750 से 177 किए मान सरकार ने पंजाब में शराब के ग्रुप 750 से घटाकर 177 कर दिए हैं। एक ग्रुप अब 30 करोड़ का होगा। पहले यह 4 करोड़ रुपए था। इनका टेंडर ऑक्शन होगा। पहले ड्रॉ के जरिए लाइसेंस दिए जाते थे। डिस्टलरीज, लिकर डिस्ट्रीब्यूटर्स और ठेकों को एक-दूसरे से अलग कर दिया गया है। पहले यह खुद ही शराब बेच रहे थे। सरकार ने राज्य में नई डिस्टलरी खोलने पर लगी रोक भी हटा दी है। सरकार ने इससे पिछले साल 6158 करोड़ के मुकाबले 9647 करोड़ रुपए की कमाई का टारगेट रखा है।