You are currently viewing संत सीचेवाल और साहनी ने नामांकन भरा आम आदमी पार्टी से जाएंगे राज्यसभा विरोध में कोई नहीं  जीत तय

संत सीचेवाल और साहनी ने नामांकन भरा आम आदमी पार्टी से जाएंगे राज्यसभा विरोध में कोई नहीं जीत तय

मान्यवर मशहूर पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल और समाज सेवी पद्मश्री विक्रमजीत साहनी ने राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है। उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा कैंडिडेट बनाया है। इस मौके उनके साथ पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे।

संत सीचेवाल और साहनी का राज्यसभा पहुंचना तय है। पंजाब में आप के पास 117 में से 92 विधायक हैं। इसी वजह से अभी तक किसी ने उनके विरोध में नामांकन नहीं किया है।

10 जून को होगा परिणाम घोषित पंजाब से राज्यसभा की 2 सीटों के लिए यह चुनाव हो रहा है। जिसके नामांकन का आज अंतिम दिन है। अब एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जरूरत पड़ने पर 10 जून को वोटिंग होगी। हालांकि इन सीटों से किसी दूसरे उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है। इसलिए संत सीचेवाल और साहनी के विजेता होने की घोषणा कर दी जाएगी।

पहली 5 सीटें भी आप के खाते गईं इससे पहले पंजाब में राज्यसभा की 5 सीटें भी आम आदमी पार्टी के खाते गईं। इनमें राघव चड्‌ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अशोक मित्तल को आप ने राज्यसभा भेजा।