You are currently viewing पंजाब में दो और सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव आप की स्थिति मजबूत ये है विधानसभा की दलीय स्थिति

पंजाब में दो और सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव आप की स्थिति मजबूत ये है विधानसभा की दलीय स्थिति

मान्यवर चुनाव आयोग ने पंजाब में रिक्त हो रही दो राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पंजाब कोटे से राजसभा की 2 सीटे 4 जुलाई को खाली होंगी। इन दोनों ही सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जानी तय है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 92 विधायक हैं। इससे पहले राज्य में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हुई थी, जिसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बता दें, कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंदड़ का छह साल का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है। इसे लेकर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने बताया कि 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 31 मई होगी। 1 जून को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 जून है, जबकि 10 जून को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतों की गणना भी होगी। हालांकि मतदान होने की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि कमजोर विपक्ष के कारण आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं मिलने वाली है।

पहले आप के ये बन चुके राज्यसभा सदस्य

  1. हरभजन सिंह
  2. राघव चड्ढा
  3. डा. संदीप पाठक
  4. अशोक कुमार मित्तल
  5. संजीव अरोड़ा

पंजाब विधानसभा की दलीय स्थिति

  1. आम आदमी पार्टी                   92
  2. कांग्रेस                                    18
  3. शिरोमणि अकाली दल            04
  4. भाजपा                                    02
  5. अन्य                                         01