You are currently viewing पंजाब में VIP सिक्योरिटी पर कलह गनमैन घटाने के प्रचार पर घिरी मान सरकार विरोधी नेता बोले चीप पब्लिसिटी के लिए बढ़ाया खतरा

पंजाब में VIP सिक्योरिटी पर कलह गनमैन घटाने के प्रचार पर घिरी मान सरकार विरोधी नेता बोले चीप पब्लिसिटी के लिए बढ़ाया खतरा

मान्यवर पंजाब में VIP सिक्योरिटी पर सियासी कलह शुरू हो गई है। इसकी वजह सिक्योरिटी में कटौती नहीं बल्कि इसका प्रचार करना है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने इस तरह के प्रचार पर सवाल खड़े किए हैं। अकाली दल का कहना है कि सुरक्षा के मसले नाजुक होते हैं। इन्हें कॉन्फिडेंशियल रखा जाता है। मान सरकार पूरी दुनिया को बताकर नाजायज खतरा पैदा किया जा रहा है। इन चीजों को एक्सपोज कर चीफ पब्लिसिटी के लिए ऐसे नेताओं और परिवारों की जान खतरे में डाली जा रही है।

गौरतलब है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पंजाब की VIP सिक्योरिटी में बड़ी कटौती की है। कल ही बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ समेत 8 नेताओं की सिक्योरिटी में कटौती की। उनसे 9 वाहन और 127 गनमैन वापस लिए गए हैं। इसके बारे में जानकारी मीडिया तक जानकारी पहुंच गई, इसके बाद विरोधी दल भड़के हुए हैं।

सरकार बदलने पर बदलती है सिक्योरिटी डॉ. दलजीत चीमा अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। जब भी सरकार बदलती है तो सिक्योरिटी को री-कैटेगराइज्ड किया जाता है। मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की सिक्योरिटी बदली जाती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मसले नाजुक होते हैं। इन्हें कॉन्फिडेंशियल रखा जाता है। फिर पूरी दुनिया को बता रहे हैं। उनके लिए नाजायज खतरा पैदा किया जा रहा है। इन चीजों को एक्सपोज कर चीप पब्लिसिटी के लिए जान खतरे में डाली जा रही है।

मान की बहन की सिक्योरिटी के लिए कुछ नहीं कहा राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग ने कहा कि कुछ परिवार ऐसे हैं, जिन्हें वाकई खतरा है। कोई आतंकवाद से लड़ा तो किसी ने इसका संताप भोगा है। ऐसे में उन्हें सिक्योरिटी दी गई है। अभी पता चला कि सीएम भगवंत मान की बहन के पास 2 गाड़ियां और भारी सिक्योरिटी है, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। हो सकता है कि उन्हें खतरा पैदा हो गया हो। हालांकि जिन लोगों को जरूरत है, उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सुखबीर, सिद्धू और बाजवा की नहीं घटाई कंग आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि जिनको असल में थ्रेट है, सरकार उन्हें सिक्योरिटी दे रही है। पंजाब में हर कोई व्यक्ति स्टेटस सिंबल के लिए गनमैन लेकर घूम रहा है। इसलिए मान सरकार इसको रिव्यू कर फैसले ले रही है। अकाली प्रधान सुखबीर बादल, पूर्व पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू और पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा के मामले में सरकार की एजेंसियों को लगा तो सरकार उन्हें सिक्योरिटी दे रही है। जो लोग गनमैन का इस्तेमाल ड्राइवर, बच्चों को स्कूल छोड़ने या टोल प्लाजा पर छूट के लिए कर रहे हैं, उनकी सिक्योरिटी में कटौती होगी।