You are currently viewing लुधियाना में 16 लाख लूटने का मामला पुलिस ने ट्रेस किए आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी खंगाले जा रहे CCTV

लुधियाना में 16 लाख लूटने का मामला पुलिस ने ट्रेस किए आरोपी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी खंगाले जा रहे CCTV

मान्यवर पंजाब के लुधियाना जिले में फोकल पॉइंट के इलाका फेस-7 में 16 लाख लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। अब उनकी धरपकड़ के लिए छापामारी जारी है। बुधवार देर रात को भी पुलिस ने कई जगह छापामारी की। शहर भर में नाकाबंदी की गई है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है।

पुलिस बुधवार रात से ही आरोपियों की लोकेशन खंगालने में जुटी है। फैक्ट्री के कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कई लोगों के नंबर भी पुलिस ने अपने पास दर्ज किए हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मान चल रही है। पुलिस को शक है कि वारदात फैक्ट्री में काम करने वाले किसी शख्स की मदद से अंजाम दी गई है। क्योंकि बदमाश ठीक उसी वक्त आए, जब वेतन बांटा जा रहा था।

थाना फोकल पॉइंट SHO कुलदीप सिंह का कहना है कि मामला काफी हद तक सॉल्व हो गया है। आरोपियों की पहचान भी पुलिस को हो गई। लगातार शहर में छापामारी चल रही है। मामले संदिग्ध है। आरोपी कुछ नौजवान हैं। जिन्होंने दफ्तर में बैठे HR की कनपटी पर पिस्तौर तानकर पैसों से भरा बैग उठाया और फरार हो गए। अफसर ने जब आरोपियों का मुकाबला करना चाहा तो दहशत फैलाने के लिए आरोपी ने 1 हवाई फायर कर दिया।