मान्यवर पंजाब के लुधियाना शहर में सोमवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आए थे, जिन्होंने देर शाम बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टीं की सरकार से पंजाब संभल नहीं रहा। आय दिन कही गोलियां चल रही हैं, कहीं लूटपाट की वारदातें हो रही हैं। पंजाब में अमन शांति का माहौल बिगड़ चुका है।
आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। विकास कार्य अभी वहीं है, जहां कांग्रेस की सरकार ने छोड़े थे। उन्हीं कार्यों का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के विधायक कर रहे है। लोगों ने पंजाब की बेहतरी को देखते हुए बदलाव को वोट दिया था, लेकिन यह बदलाव तो आंतकवाद की ओर जा रहा है। जो कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी।
मंदिर पर हमला शर्मनाक पटियाला घटना पर सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा कि आज तक पंजाब में कभी किसी मंदिर पर हमला नहीं हुआ था। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पंजाब में मंदिरों पर हमले होने शुरू हो गए हैं। धार्मिक स्थलों पर इस तरह हमले होना कहीं न कहीं सरकार की नाकामी को दर्शाता है। यदि यही हालात पंजाब में रहे तो वह दिन दूर नहीं जब आंतकवाद फिर से पंजाब की ओर मुंह कर लेगा। पंजाब अमन-शांति का राज्य है। पंजाब के लोग भाईचारा पसंद लोग हैं, लेकिन चंद मुट्ठी भर लोग पंजाब का माहौल खराब कर रहे है।
राजोआना के जेल से बाहर आने पर बिगड़ेगा माहौल सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि बलवंत सिंह राजोआना यदि जेल से बाहर आता है तो पंजाब का माहौल और बिगड़ जाएगा। एक बार फिर आंतकवाद सिर उठाने लगेगा। मंदिर पर हमला करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। जो कोई भी देश के खिलाफ नारेबाजी करता हो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। खालिस्तानी समर्थकों को यदि समय रहते काबू न किया तो आने वाले समय पंजाब में हालात बद से बदतर हो जाएंगे। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाकर खुद को ठगा महसूस कर रही है।