You are currently viewing प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा बयान बोले दबाव में नजर आते हैं CM भगवंत मान अब वो इंकलाब वाला जोश नहीं दिखता

प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा बयान बोले दबाव में नजर आते हैं CM भगवंत मान अब वो इंकलाब वाला जोश नहीं दिखता

मान्यवर पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम भगवंत मान को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाजवा लुधियाना में मंगलवार को करीब 12:45 बजे सराभा नगर स्थित पूर्व विधायक कुलदीप वैद के घर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाजवा ने कहा कि भगवंत मान में चुनाव से पहले जिस तरह का इंकलाब नजर आता था, वह अब नजर नहीं आता। वह जब से मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से दबे दबे से रहते हैं। इंकलाब वाली बातें वह भूल चुके हैं। भगवंत मान तो सिर्फ पंजाब में एक नाम है। सही अर्थ में पंजाब को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम के सीएम अब पंजाब को चला रहे बाजवा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुमत से आई है। जो फैसले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को खुद लेने चाहिए, वह फैसले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ले रहे हैं, जबकि दिल्ली में सिर्फ एमसीएल ही केजरीवाल के अधीन है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा दिल्ली नगर निगम के सीएम अब पंजाब को चला रहे हैं।

बिना सदन बुलाए भगवंत मान ने कैसे पास कर दिए 18 एग्रीमेंट उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना विधानसभा का सदन बुलाए अलग-अलग विभागों के 18 एग्रीमेंट साइन कर दिए हैं, जिसका कांग्रेस विरोध करती है। बाजवा ने कहा कि पंजाब को ठेके पर देने की तैयारी मुख्यमंत्री भगवंत मान कर रहे हैं। जो फैसले पंजाब के मुख्यमंत्री को करने चाहिए वह फैसले दिल्ली के रिमोट से किए जा रहे हैं।

आरएसएस की बी टीम आम आदमी पार्टी नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा के आरएसएस की बी टीम आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी अन्ना हजारे के आंदोलन से उठी है और आप देख सकते हैं। आज अन्ना हजारे आंदोलन के लोग चाहे वह बाबा रामदेव हो, किरण बेदी या कुमार विश्वास यह सभी आरएसएस और भाजपा में हैं।

सिद्धू के मामले को टाल गए नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के संगठन से अलग होकर क्यों चल रहे हैं के सवाल पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा आज मैं पंजाब के हितों की बात करने आया हूं। पार्टी में क्या हो रहा है, क्या नहीं यह बाद की बात है। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर, कुलदीप वैद, संजय तलवार, विक्रम बाजवा, ईश्वरजोत सिंह चीमा मौजूद रहे