You are currently viewing पंजाब के नए CM का शपथ ग्रहण समारोह आज 17वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान खटकड़ कलां से ही शुरू हुआ था सियासी जीवन  केजरीवाल कैबिनेट समेत मौजूद रहेंगे

पंजाब के नए CM का शपथ ग्रहण समारोह आज 17वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान खटकड़ कलां से ही शुरू हुआ था सियासी जीवन केजरीवाल कैबिनेट समेत मौजूद रहेंगे

मान्यवर पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर साढ़े 12 बजे शपथ लेंगे। व्यक्तिगत तौर पर वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, कार्यकाल के लिहाज से वह पंजाब के 25वें CM हैं। मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हो रहा है। यहीं से 2011 में पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे भगंवत मान ने सियासी जीवन शुरू हुआ था। इस समारोह में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुरुष बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं इसी रंग का दुपट्‌टा या चुन्नी ओढ़कर खटकड़ कलां पहुंचेंगे। समारोह में आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पूरी कैबिनेट समेत मौजूद रहेंगे।

13 एकड़ में पंडाल, समारोह में 3 मंच बनाए खटकड़ कलां में करीब 13 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। जिसमें 3 मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर नए मुख्यमंत्री भगवंत मान और गवर्नर बीएल पुरोहित होंगे। दूसरे पर CM अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट बैठेगी।। तीसरे पर पंजाब के सभी 116 विधायकों के लिए कुर्सी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 100 एकड़ जगह में हो रहा है। जिसमें 40 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

भगवंत मान के लिए खास खटकड़ कलां भगवंत मान के जीवन में खटकड़ कलां बहुत अहम है। वह शहीद ए आजम भगत सिंह के जीवन से काफी प्रभावित है। कॉमेडियन के तौर पर कामयाबी पाने के बाद से ही वह यहां आते रहे हैं। 2011में उन्होंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (PPP) से सियासी जीवन की शुरूआत की। इसकी घोषणा खटकड़ कलां से ही हुई थी। यहीं उन्होंने जीवन की पहला राजनीतिक भाषण दिया था। कॉमेडियन से लेकर पहली बार संगरूर सीट से सांसद चुने जाने पर भी वह यहां आए थे। नई गाड़ी खरीदने पर भी वह खटकड़ कलां में शीश झुकाने जरूर जाते हैं।

भगवंत मान का लकी आंकड़ा 16, इसीलिए 16 मार्च को शपथ भगवंत मान 16 के आंकड़े को खुद के लिए लकी मानते हैं। उनकी पहली कैसेट ‘गोभी दीए कच्चीए व्यापारणें आई’ 16 मई 1992 को रिलीज हुई थी। 16 दिसंबर 1992 को मान की कॉमेडी कैसेट ‘कुल्फी गर्मा-गर्म’ आई, जिससे उन्हें मशहूरी मिली। राजनीतिक लिहाज से देखें तो 16 मई 2014 को ही मान पहली बार संगरूर सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। मान की यह पहली चुनावी जीत 16वीं लोकसभा चुनाव में हुई थी। मान ने इस बार 16वीं विधानसभा के लिए CM चेहरे के तौर पर चुनाव लड़ा और उनकी पार्टी को 92 सीटें मिलीं।