मान्यवर पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव के बाद अब 5 राज्यसभा सीटों के चुनाव होने जा रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। देशभर में कुल 13 राज्यसभा सीटों के लिए नोटिफिकेशन हुई है। इनमें पंजाब में 5 केरला में 3 असम में 2 और हिमाचल प्रदेश तथा नागालैंड में 1-1 सीट शामिल हैं।
बता दें कि 9 अप्रैल को पंजाब के सभी 5 राज्यसभा सदस्यों का 6 साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मार्च 2016 में सुखदेव सिंह ढिंढसा, नरेश गुजराल, श्वेत मलिक, प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दुल्लो राज्यसभा के सदस्य बनाए गए थे। पंजाब में कुल 7 राज्यसभा सीटें हैं।
पंजाब की वर्ष 2017 की विधानसभा को राज्य सभा के किसी भी सदस्य को चुनने को मौका नहीं मिला था क्योंकि राज्य सभा के चुनाव 2016 में हुए थे। यह पहली बार होगा जब पंजाब में आप को राज्य सभा में वोट करने का मौका मिलेगा।