You are currently viewing फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर अभिनेArtists support BJP in Punjabत्री माही गिल और अभिनेता हॉबी धालीवाल BJP में शामिल

फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर अभिनेArtists support BJP in Punjabत्री माही गिल और अभिनेता हॉबी धालीवाल BJP में शामिल

मान्यवर पंजाब में भाजपा को कलाकारों का भी साथ मिला है। फिल्म अभिनेत्री माही गिल और अभिनेता हॉबी धालीवाल सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया। माही गिल मूल रूप से पायल के धमोट की रहने वाली हैं। उनके पिता अवतार गिल पंजाब सरकार में डिप्टी इकॉनमिक एडवाइजर रह चुके हैं। उनकी माता नरिंदर कौर गिल चंडीगढ़ में सीनियर लेक्चरार रह चुकी हैं। वहीं, कमलजीत सिंह उर्फ हॉबी धालीवाल मलेरकोटला से हैं और इस वक्त पटियाला में रह रहे हैं। पंजाब की कई फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय किया है।
मुझे बढ़िया प्लेटफॉर्म मिला, लड़कियों की मदद करूंगी : माही गिल

इस मौके माही गिल ने कहा कि मैं आज एक नए रास्ते पर चलने वाली हूं। मैं कोई गलती भी कर सकती हूं लेकिन दिल से काम करना चाहती हूं। 6 साल पहले मैं कोई पार्टी जॉइन करना चाहती थी। मैं लड़कियों के लिए पंजाब में बहुत कुछ करना चाहती हूं। आज मुझे एक बहुत बढ़िया प्लेटफार्म मिला है। हमारी पार्टी केंद्र में है, इसलिए मैं पंजाब की लड़कियों के मसले के लिए पुल बनना चाहती हूं।
पंजाब में भाजपा की सोच से लोगों को जागरूक करेंगे

हॉबी धालीवाल ने कहा कि पहली बार भाजपा जॉइन कर रहा हूं। मैं पंजाब से बेहद मुहब्बत करता हूं। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर पंजाब में कभी भाजपा की सोच की चर्चा तक नहीं हुई। मेरी कोशिश है कि भाजपा की सोच को पंजाब में लेकर जाएं। लोगों को उनके बारे में जागरूक करें और लोगों की आवाज को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक लेकर जाऊंगा।

पंजाब में भी भाजपा की लहर : खट्‌टर
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि पंजाब में भाजपा की लहर चल रही है। पूरे देश में 2013-14 के बाद भाजपा हर राज्य में आगे बढ़ रही है। हरियाणा में पहली बार 2014 में सरकार बनी और अब साढ़े 7 साल से चल रही है। पंजाब में पहले 23 हम सीटों पर लड़ते थे। अब 73 सीटों पर लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 27 और सुखदेव ढींढसा 17 सीटों पर लड़ रहे हैं। पंजाब में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।