You are currently viewing चन्नी ही होंगे कांग्रेस का CM चेहरा, सिद्धू अपनी हरकतों से साइडलाइन

चन्नी ही होंगे कांग्रेस का CM चेहरा, सिद्धू अपनी हरकतों से साइडलाइन

मान्यवरपंजाब में मोदी की सुरक्षा पर बवाल को मैनेज करने वाले चन्नी ही होंगे कांग्रेस का CM चेहरा, सिद्धू अपनी हरकतों से साइडलाइन
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के CM चेहरे पर चल रहा विवाद खत्म होने को है। कांग्रेस आला कमान ने नाम तय कर लिया है। मौजूदा CM चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस की ओर से अगले नाम होंगे। 10 फरवरी से पहले इसकी घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव में किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए कांग्रेस ये कदम उठाने वाली है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। पिछली बार, यानी 2017 में राहुल गांधी ने वोटिंग से ठीक 10 दिन पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम की घोषणा सीएम चेहरे के तौर पर की थी। हमारे सोर्सेज का कहना है कि चन्नी के 100 दिन के काम को पार्टी ने आधार बनाया है। चन्नी के काम से कांग्रेस की स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों का ये भी कहना है कि चन्नी से ज्यादा मुफीद नाम फिलहाल कांग्रेस के पास नहीं है। भारी उथल- पुथल के बीच चन्नी ने जिस तरह से पंजाब में कांग्रेस को संभाला है और अपनी इमेज गढ़ी है, उससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल भी बना हुआ है।

कुछ ही दिन पहले PM मोदी की सुरक्षा चूक जैसे भारी सियासी उथल-पुथल के बीच भी चन्नी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित किया है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने आखिरी समय में ही CM पद के दावेदार का ऐलान किया था। अब तक जो सर्वे आए हैं, उसमें सत्ता की रेस में कांग्रेस आगे बताई जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस ने जिन 109 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, उनकी ओर से भी CM का चेहरा घोषित करने का भारी दबाव है।
पिछली बार भी अंतिम समय में ही नाम का ऐलान हुआ था


2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतिम समय में कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM उम्मीदवार घोषित किया था। उस समय भी CM की रेस में नवजोत सिंह सिद्धू आगे थे, लेकिन उनका पत्ता कट गया था। तब से ही कैप्टन और सिद्धू के बीच विवाद चलता रहा। विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू कैप्टन को CM की कुर्सी से हटाने में सफल रहे। सिद्धू के कारण कैप्टन को कांग्रेस भी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्हें अलग पार्टी बनाकर BJP से गठबंधन करना पड़ा।

AAP के ऐलान से भी बढ़ा दबाव

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब में CM पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बिना CM चेहरे के चुनाव लड़ी थी, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ था। इसको देखते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भगवंत सिंह मान को पहले ही CM का चेहरा घोषित कर दिया, जिससे बाद में कोई विवाद न हो।