You are currently viewing मजीठिया के सवाल- खैहरा को कांग्रेस टिकट क्यों; बैंस-मूसेवाला गिरफ्तार क्यों नहीं; गृहमंत्री के पिता की एंटी नेशनल ताकतों से साठगांठ

मजीठिया के सवाल- खैहरा को कांग्रेस टिकट क्यों; बैंस-मूसेवाला गिरफ्तार क्यों नहीं; गृहमंत्री के पिता की एंटी नेशनल ताकतों से साठगांठ

मान्यवर  पंजाब में ड्रग्स केस को लेकर राजनीति गरमा गई है। गिरफ्तारी से राहत मिलने के बाद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस की। जहां मजीठिया ने कहा कि सुखपाल खैहरा पर ड्रग्स केस दर्ज है, इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें टिकट क्यों दी। सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने की जगह कांग्रेस ने टिकट दे दी।

लुधियाना से विधायक सिमरजीत बैंस पर रेप के गंभीर केस में गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है। इसके बावजूद गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मजीठिया ने गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा के पिता संतोख सिंह रंधावा पर आरोप लगाया कि उनकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से साठगांठ थी।

HC की अवमानना कर मेरे घर में रेड की, पत्नी-बच्चों और मां को परेशान किया

मजीठिया ने कहा कि हाईकोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई हुई। मेरे वकीलों ने मांग की कि हमें सुप्रीम कोर्ट जाने और नामांकन भरने के लिए वक्त दिया जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि वह इसे कंसीडर करेंगे। मैं तब 4 बजे मोहाली कोर्ट में बैठ गया था। मेरी सरेंडर करने की तैयारी थी। वकीलों ने लिखित ऑर्डर आने से पहले रुकने को कहा। हाईकोर्ट के आदेश आने से पहले ही पुलिस ने मेरे घर में रेड शुरू कर दी। मेरी कोविड पत्नी और 8 साल का बेटा कोविड पॉजीटिव हैं। 80 साल की मां व्हीलचेयर पर है और 10 साल का बेटा उनकी देखभाल करता है। पुलिस ने उन्हें जाकर परेशान किया।


CM चन्नी की जांच क्यों नहीं हुई?

मजीठिया ने कहा कि CM चरणजीत चन्नी की साली के बेटे से 10 करोड़ कैश और 12 लाख की घड़ी मिली। जबकि उनकी कैपिटल इन्वेस्टमेंट 18 लाख रुपए है। इस मामले में चन्नी के खिलाफ जांच क्यों नहीं की जा रही है?।

PO कैसे कह रहा- मोदी की आंख खोल देंगे, NIA जांच करे

मजीठिया ने कहा कि एक ऑडियो के जरिए पता चला है कि भगौड़े यानी पीओ के कहने पर डीजीपी सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय ने पुलिस वालों के ट्रांसफर किए। पीओ कैसे कह रहा है कि मोहाली में 2 घर लेकर लोगों को अवैध हिरासत में रखेंगे। पीओ यह भी कह रहा है कि मोदी (PM नरेंद्र मोदी) की आंख खुल जाएंगी। पीओ को पंजाब में ड्रग्स और RDX आने का भी पता है। पीओ ड्रग तस्कर भोला से कैसे बात कर रहा था, क्या इस मामले में गृह मंत्री भी शामिल है। डीजीपी एक पीओ को कैसे अपने घर में बुला रहा है?। इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के जरिए जांच होनी चाहिए। इलेक्शन कमीशन को भी इसकी जांच करनी चाहिए।

गृहमंत्री के पिता को प्रधानगी छोड़नी पड़ी

बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि गृह मंत्री सुखजिंदर रंधावा के पिता संतोख सिंह रंधावा की देशद्रोहियों के साथ साठगांठ थी। उन्होंने हरमिंदर साहिब पर अटैक को सही बताया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का साथ दिया। उस वक्त संतोख रंधावा को पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी छोड़नी पड़ी थी।