You are currently viewing लुधियाना बेअदबी मामलाः विहिप नेता अनिल अरोड़ा जीरकपुर से गिरफ्तार,अदालत में किया गया पेश;दो दिन की रिमांड पर

लुधियाना बेअदबी मामलाः विहिप नेता अनिल अरोड़ा जीरकपुर से गिरफ्तार,अदालत में किया गया पेश;दो दिन की रिमांड पर

 लुधियाना(विशाल ढल्ल):-गुरु नानक देव जी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद नामजद हुए भगोड़े आरोपित विश्व हिंदू परिषद के नेता अनिल अरोड़ा को स्थानीय पुलिस ने 50 दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था। आज पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

मगर बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार सुबह जीरकपुर के एक फ्लैट में दबिश देकर अराेड़ा काे गिरफ्तार किया।

पुलिस अब तक उसके छह साथियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।श्री गुरु नानक देव जी के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले अनिल अरोड़ा को गिरफ्तारी के बाद देर सायं लुधियाना की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात था।

उसे दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि अनिल अरोड़ा को पुलिस द्वारा पंचकूला से काबू किया गया था। जो 20 अक्टूबर को थाना डिवीजन नंबर तीन में केस दर्ज होने के बाद से फरार था।इस दौरान अरोड़ा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोगों ने खुशी प्रकट की कि उसे अब अपनी करनी का फल मिलेगा।