You are currently viewing गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन आवासीय क्षेत्र में , तीन फ्लैटों के अंदर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन आवासीय क्षेत्र में , तीन फ्लैटों के अंदर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मान्यवर:-गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन आवासीय क्षेत्र में तीन फ्लैटों के अंदर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सोमवार रात टीम ने छापा मारकर मौके से संचालिका समेत आठ महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक फ्लैट एक राजनीतिक पार्टी के नेता का बताया गया है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार व्हाट्सएप के माध्यम से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद आलोक दूबे के साथ टीम ने शालीमार गार्डन के तीन फ्लैटों में छापा मारा। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए व्हाट्सएप के जरिए कैसे चल रहा था आबादी के बीचोंबीच ये गंदा धंधा और क्या लगती थी लड़कियों की कीमत |

पुलिस ने संचालिका के साथ आठ लड़कियों और पांच पुरुषों को पकड़ा। पूछताछ में इनकी पहचान राकेश (31) निवासी हर्ष विहार दिल्ली, रामू (25) निवासी विशनगढ़ कन्नौज, माधव (31) निवासी सीमापुरी दिल्ली, नौशाद (31) निवासी पावी पुस्ता लोनी और भोपाल (40) निवासी मीतनगर हर्ष विहार दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि देह व्यापार का धंधा महिला चला रही थी। दो महीने पहले ही उसने एक प्रापर्टी डीलर के माध्यम से छह हजार रुपये किराए पर तीन फ्लैट लिए थे। फ्लैट मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि मालिकों ने किराए पर फ्लैट देने से पहले महिला का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था। पुलिस को शक है कि इस धंधे में अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। महिला संचालक से पूछताछ चल रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि रामू और नौशाद दोनों मिलकर बाहर से ग्राहक लेकर आते थे। वह व्हाट्सएप पर ही ग्राहकों को फोटो दिखाकर डील पक्की करते थे। जबकि माधव की जिम्मेदारी लड़कियों की सुरक्षा थी। 15-15 दिन में लड़कियों को पश्चिम बंगाल और बिहार के अलावा अन्य राज्यों से बुलाया जाता था।