मान्यवर:-भोपाल में अवैध शराब बेचने और अवैध कॉलोनियां काटने के मामले में गैंगवार हो गई। दोनों पक्ष बुधवार रात को आपस में भिड़ गई। इस दौरान तलवारें चली। फायरिंग भी हुई। करीब छह लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
छोला थाना प्रभारी अनिल मौर्य के अनुसार विक्की सरदार और शत्रु कुचबंदिया पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दोनों के ही गुट अवैध धंधों में लिप्ट हैं। जमीनों के विवाद सुलझाने का काम भी करते हैं। इन्हीं को लेकर दोनों की पहले भी झड़प हुई है। पिछले सालभर में इनके मादक पदार्थों के अवैध धंधे पर रोक लग गई है। तब से ही इलाके में दबदबा बनाए रखने के लिए दोनों उलझते रहे हैं।
विक्की सरदार को शत्रु, दिनेश, सुरेंद्र, राहुल ने रोका और मारपीट शुरू कर दी। इसका पता चला तो विक्की के समर्थक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। तलवार लगने से विक्की गंभीर घायल हो गया। अजय कुचबंदिया ने बताया कि विक्की और उसके साथियों ने घर में घुसकर हमला किया था। फायरिंग भी की थी।