You are currently viewing ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर में , एन. सी. सी विंग की वलंटियर का कॉलेज की मैनेजमेंट की तरफ से किया गया सम्मान

ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर में , एन. सी. सी विंग की वलंटियर का कॉलेज की मैनेजमेंट की तरफ से किया गया सम्मान

जालंधर(मान्यवर):-स्थानिक ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर में एन. सी. सी विंग की वलंटियर का कॉलेज की मैनेजमेंट की तरफ से सम्मान किया गया।

यह बहुत खुशी  की बात है कि पिछले दिनों कन्या महा विद्यालय, जालंधर में 2 पंजाब बटालियन ( लड़कियाँ) की तरफ से लगाए गए  सालाना प्रशिक्षण कैंप  में ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर की एन. सी. सी वलंटियर के द्वारा बढ़िया भागीदारी, अनुशासन बनाएं रखने और ओवरआल ट्राफी जीतने के लिए खुशी को मुख्य रखते हुए कालेज की मैनेजमेंट की तरफ से सम्मान किया गया।

ट्रिनिटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर रेव. फादर पीटर, कालेज के प्रिंसिपल डा. अजय पराशर, 2 पंजाब बटालियन ( लड़कियों) के कमांडिंग अफ़सर कर्नल नरिन्दर चाल और लेफटीनेट नवोदिता ने होनहार वलंटियरो का सम्मान किया।