You are currently viewing पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य , सलाहकार को जान से मारने की धमकी मामले में ; पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य , सलाहकार को जान से मारने की धमकी मामले में ; पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मान्यवर:-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंदोपाध्याय को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गिरफ्तारियां मंगलवार को हुई हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, 27 अक्तूबर को कुछ अज्ञात लोगों ने अलपन बंदोपाध्याय को जान से मारने की धमकी दी थी। इन लोगों ने अलपन बंदोपाध्याय की पत्नी के पास धमकी भरा खत भेजा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बालीगंज क्षेत्र से एक टाइपिस्ट को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसने स्वीकार किया कि उसने टाइपराइटर से उक्त पत्र टाइप किया था। अधिकारी ने बताया कि टाइपिस्ट से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के एक मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डॉक्टर राजा राममोहन सरणी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा डॉक्टर के वाहन चालक को माणिकतला इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अलपन बंदोपाध्याय की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती कोलकाता विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर हैं। उन्हें एक खत मिला था, जिसमें उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई थी। खत में लिखा था- ‘मैडम, आपके पति को मार दिया जाएगा, कोई उनकी जान नहीं बचा सकता। इसके बाद सोनाली चक्रवर्ती ने कोलकाता पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

अलपन बंदोपाध्याय 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार बनने से पहले वे राज्य के चीफ सेक्रेटरी भी रहे थे। अलपन बंदोपाध्याय कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार के बीच की मुख्य कड़ी रहे थे।