मान्यवर:-गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना इलाके पटेल नगर के बुजुर्ग दंपती अशोक जैदका और मधु जैदका की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में रॉयल एनफील्ड शोरूम के मालिक रोहित नरूला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रोहित के संपत्ति विवाद में मृतक अशोक जैदका गवाह थे। गवाही से मुकरने व एक करोड़ की देनदारी से बचने के लिए रोहित ने नौकर सुंदर से हत्या कराई थी।
नौकर का भी बिल्डिंग के किराए को लेकर मृतक दंपती से विवाद हुआ था। रोहित नरूला हत्या के बाद पीड़ित परिवार के साथ रहकर झूठी सहानुभूति जता रहा था।