You are currently viewing पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर  वूमेन , जालंधर के एनएसएस विंग ने सरदार वल्लभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय एकता दिवस पर रैली का किया आयोजन

पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन , जालंधर के एनएसएस विंग ने सरदार वल्लभाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय एकता दिवस पर रैली का किया आयोजन

जालंधर(मान्यवर):-पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर वूमेन , जालंधर के एनएसएस विंग द्वारा भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्वतंत्रता के 75 वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के रूप में मनाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस धूम-धाम से मनाया जाता है।

इस रैली का उद्देश्य आम जनता के बीच एकता और अखंडता की भावना पैदा करना था । इस उपलक्ष्य छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई।

इस रैली में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) पूजा पराशर, एनएसएस कोऑर्डिनेटर और स्टाफ के सदस्य भी शामिल हुए।

कॉलेज की प्रबंधक कमेटी और प्राचार्य ने इस तरह के आयोजनों का  अयोजन करने पर एनएसएस विभाग के प्रयासों की सराहना की । उन्होंने कहा की इस तरह के समारोह जनता और छात्रों को हमारी ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने एवम उनमें जागरूकता पैदा करने में सहायक होते है।