You are currently viewing भाजपा मंडल ने करतारपुर की तरफ से , सिविल अस्पताल फ्रंट लाइन वर्करों को किया सम्मानित

भाजपा मंडल ने करतारपुर की तरफ से , सिविल अस्पताल फ्रंट लाइन वर्करों को किया सम्मानित

करतारपुर(सुखप्रीत सिंह):-आज 1 अरब कोविड वैक्सीन का लक्ष्य पूरा करने पर भाजपा मंडल करतारपुर की तरफ से सिविल अस्पताल के फ्रंट लाइन वर्करों को किया | भाजपा करतारपुर मंडल प्रधान शैली महाजन की देख-रेख में सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर भाजपा पंजाब की उपाध्यक्ष उमेश शाकर, जालंधर देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, कार्यकारिणी सदस्य रंजीव पांजा, जिला सेक्रेटरी एडवोकेट कृष्ण कुमार विशेष तौर पर पहुंचे |

इस मोके पर बोलते हुए जालंधर देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने कहा की आज भारत 1 अरब कोविड वैक्सीन का लक्ष्य पूरा करने जा रहा है इसके लिए सभी फ्रंट लाइन वर्कर बधाई के पात्र है | इस मोके पर सभी फ्रंट लाइन वर्करों को फूलों के हार डालकर उनका धन्यवाद किया गया |

इस अवसर पर बोलते हुए सिविल अस्पताल के ऐसऍमओ डा. कुलदीप सिंह ने कहा सभी फ्रंट लाइन वर्करों के सम्मान से वे खुश हैं इससे हमें और भी जजबे के साथ महामारी में लड़ने की प्रेरणा मिली है | इस अवसर पर नरिंदर सिली, पवन ठाकुर, मधु सूदन , सखी चंद, सोमलाल,अमन शर्मा, अजित पाल सिंह नन्दरा, अजय कुमार, सतीश मल्होत्रा, मोनू मल्होत्रा, नरिंदर सिंह,जोगिन्दर कुमार, प्रदीप कुमार जसविंदर कौर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे |